रायगढ़

कलश यात्रा में शामिल हुईं अनिका
07-Oct-2021 5:16 PM
कलश यात्रा में शामिल हुईं अनिका

नवरात्र प्रारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 7 अक्टूबर।
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 के ग्राम पंचायत कटेली दुर्गोत्सव समिति के कलश यात्रा में जिला पंचायत सभापति अनिका बिनोद भारद्वाज पहुंचकर कलश यात्रियों का पूजन एवं फीता काटकर माता रानी से सभी के सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
इस कलश यात्रा में बिनोद भारद्वाज ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस अनुसूचित जाति, जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रामायण सिदार, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष बोधराम साहू, सरपंच गुरुबारी ईश्वर साहू, उपसरपंच खिलेश्वरी गनपत जायसवाल, महेश साहू, गनपत साहू, गनपत जायसवाल, दिलीप पटेल, छत्रपाल पटेल, साहेब पटेल, छेदी साहनी, फिरत जायसवाल, मकुंदा यादव, अमित साहू, पंचगण समस्त दुर्गा समिति एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news