बालोद

भाजयुमो ने किया पुतला दहन
08-Oct-2021 4:43 PM
भाजयुमो ने किया पुतला दहन

कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच झुमा-झटकी, कई कार्यकर्ता घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 8 अक्टूबर।
भाजयुमो ने कवर्धा घटना के विरोध में 3 पुतले जलाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झूमा-झटकी हुई जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए।
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर शहर मंडल के मार्गदर्शन पर कवर्धा घटना के विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मंडल बालोद द्वारा जय स्तंभ चौक से लेकर पुराना बस स्टैंड तक रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोला एवं जमकर नारेबाजी की। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर सहित बालोद विधायिका संगीता सिन्हा का पुतला जलाया।
 कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राकेश यादव, सुरेश निर्मलकर, कमलेश सोनी, कमलेश वाधवानी, अमित चोपड़ा, राजीव शर्मा, शरद ठाकुर, संदीप सिन्हा, राहुल साहू, लोकेश पटेल, संतोष कौशिक, नरेंद्र सोनवानी, प्रीतम यादव, शशि साहू, हितेशवरी कौशिक, राकेश बंटी बाफना, तरुण राठी, राहुल सोनी,सोमन साहू, कमल बजाज, चंद्रेश जैन, विराट राजपूत,यश जैन, भूपत हटीले आदि उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news