कोण्डागांव

भारत स्काउट्स व गाइड्स ने मनाया विश्व वन दिवस
08-Oct-2021 5:12 PM
भारत स्काउट्स व गाइड्स ने मनाया विश्व वन दिवस

कोण्डागांव, 8 अक्टूबर। विश्व वन दिवस के उपलच्छ में भारत रोवर-रेंजर, स्काउट्स व गाइड्स, कब-बुलबुल का वन भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत स्काउट्स उमावि मालगांव, दहिकोंगा, सिंघनपुर और शासकीय प्राशा मुरारीपारा बड़ेबेदरी के कब छात्रों ने अपने-अपने क्षेत्र के ग्रामीण वनों में भ्रमण किया।

जानकारी अनुसार भारत स्काउट्स व गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चंद्राकर, राज्य सचिव कैलाश कुमार सोनी के निर्देशानुसार, पदेन जिला आयुक्त स्काउट राजेश मिश्रा, जिला मुख्य आयुक्त बंगाराम सोढ़ी, जिलाध्यक्ष राजेश नेताम, जिला संगठन आयुक्त स्काउट भिषभदेव साहू, जिला सचिव चमनलाल सोरी के मार्गदर्शन में अपने अपने क्षेत्र के ग्रामीण वनों में भ्रमण कर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ के माध्यम से विश्व वन दिवस मनाया गया। यहां वनों से होने वाले लाभ के बारे में गांव के लोगों को जानकारी दिया गया। साथ ही उपस्थित छात्र-छात्राओं को ग्रामीण क्षेत्र के रहन सहन के बारे में अवगत कराया गया। इसी कड़ी में जिला संगठन आयुक्त स्काउट भिषभ देव साहू ने जानकारी देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वनो का होना बहुत जरूरी है। 

वन सभी पशु -पक्षी, जीव जंतुओं का आश्रय स्थल है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news