रायगढ़

सीएम व वनमंत्री का पुतला फूंका
08-Oct-2021 6:02 PM
सीएम व वनमंत्री का पुतला फूंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खरसिया, 8 अक्टूबर।
कवर्धा घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी चपले मंडल एवं युवा मोर्चा के तत्वाधान में कल दोपहर चपले बायंग चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खाद्य एवं वन मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया गया, जिसमें युवा मोर्चा के साथ-साथ मण्डल भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल रहे।

उक्त पुतला दहन कार्यक्रम में महेश साहू जिला मंत्री, चपले मंडल युवा मोर्चा प्रभारी कमलेश नायडू, अध्यक्ष पुरषोत्तम पटैल, जिला सदस्य दया शंकर दर्शन, महामंत्री खेम साहू, अर्जून डनसेना जिला कार्यसमिति सदस्य दिनेश पटेल, मनोज राठौर, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पवन पटेल, श्याम सुंदर पटेल, हरिनारायण पटैल, लोकपाल पटेल, मुन्ना पटेल, शेखर पटेल, गोविंद राम, पदुम निषाद, कार्तिक निषाद, शेखर डनसेना, बृंद श्रीवास्तव, संजय नायक, शेखर नायक, दिल चंद राणा, अक्ष्य लहरे जितेंद्र यादव, मुकेश यादव, धनेश्वर लतेल, किशन डनसेना, नंदू पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ता शामिल रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news