धमतरी

कांग्रेसियों ने प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अंबिका मरकाम का किया स्वागत
08-Oct-2021 6:04 PM
कांग्रेसियों ने प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अंबिका मरकाम का किया स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 8 अक्टूबर।
पूर्व विधायक सिहावा व वर्तमान में नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अंबिका मरकाम के नगर पंचायत मगरलोड में प्रथम नगर आगमन पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।
सर्वप्रथम विश्राम गृह मगरलोड में नगर के प्रथम नागरिक नगर पंचायत अध्यक्ष नीतू खिलावन साहू, उपाध्यक्ष भूपेश सिन्हा, पार्षद देवेंद्र साहू, महमूद खान, कमलेश बंजारे, बिसुन साहू ने गुलाल लगाकर व गमछा पुष्प भेंट कर स्वागत किया। 
तत्पश्चात क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसीजनों द्वारा पुराना बाजार चौक पुष्प व श्रीफल भेंट कर स्वागत स्वागत करने के उपरांत गाजे-बाजे के साथ नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अंबिका मरकाम के साथ रैली निकालकर नगर भ्रमण किया गया। पेंशनर भवन में उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेसी जनों व कार्यकर्ताओं द्वारा अंबिका मरकाम को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बनने पर बधाई प्रेषित किया गया। 

अंबिका मरकाम पेंशनर भवन में उपस्थित विकासखंड मगरलोड की सभी कांग्रेसजनों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक किसान आज अपने आप में गर्व महसूस कर रहे हैं। पिछले 15 वर्षों में भाजपा कार्यकाल में किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गए थे, लेकिन आज हमारी कांग्रेस सरकार केवल अपने ढाई वर्षो में किसानों की तकदीर ही बदल दिया है, साथ ही महिलाओं को स्व सहायता समूह के माध्यम से रोजगार दिया जा रहा है, कहते हुए कांग्रेस सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरा। 

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डीहू राम साहू, किसन गजेंद्र, राम प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि रवि निर्वाण, महिला ब्लॉक अध्यक्ष खिलेश्वरी साहू, जनपद अध्यक्ष ज्योति दिवाकर ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य कांति कवर, जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू, हेमंत देवागण, चंदन बाफना, राजेन्द साहू, बालगोविंद साहू, बिसहत साहू, दानी पाल, इंद्रजीत डिग्वा, उमेंद्र सिन्हा, लीलाराम साहू, बुलेश्वर साहू, राजा खान, सुखदेव साहू, सुरेंद्र धनजय, दिलीप सोनी, नारद साहू, सुरेश साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष नीतू खिलावन साहू, क्रांति साहू, दिवाकर ठाकुर, थनेंद्र तारक, जयकरण साहू, डाविन साहू सहित क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news