गरियाबंद

कवर्धा घटना को लेकर फूंका पुतला
08-Oct-2021 6:22 PM
कवर्धा घटना को लेकर फूंका पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबन्द, 8 अक्टूबर।
कवर्धा घटना को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के आव्हान पर भाजपा पदाधिकारी एवं महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कल भाजयुमो ने नगर के तिरंगा चौक पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं वन मंत्री मो अकबर का पुतला फूंका।
भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं, व भाजपा मंडल पदाधिकारियों का आरोप है कि कवर्धा में एकतरफा कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के इस रवैये से लोगों में नाराजगी व्याप्त हैं।

जिसे लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के आव्हान पर गुरुवार को नगर के तिरँगा चौक पर मुख्यमंत्री व वन मंत्री का पुतला फूंका।

इस दौरान पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही जिसके वजह बिना जले  पुलिस द्वारा पुतला दो बार जब्त किया गया, फिर नाटकीय अंदाज में पुतला जलाने का प्रयास में पुलिस व भाजयुमो के बीच जमकर झूमाझपटी चला।
इस दौरान प्रमुख रूप से सुरेन्द्र सोनटेके अध्यक्ष भाजपा मंडल गरियाबंद, रिखीराम यादव, मिलेश्वरी,मंजुलता गुप्ता, साहू, नेहरु साहू ,पुष्पा साहू, युगल समदरिया, वंश गोपाल सिन्हा, आनंद ठाकुर, दीपक तिवारी, पुनीता साहू, संजु साहू, भीम साहू, मुकेश सिन्हा, सरला उइके, सीमा जांगडे,प्रीति गनवीर, सरिता साहू, राज डे, नागेंद्र देवांगन, आदि मौजूद रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news