दन्तेवाड़ा
टेकनार में 4 दिनों बाद बिजली बहाल
08-Oct-2021 7:28 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 8 अक्टूबर। टेकनार में आज शुक्रवार को 11 बजे चार दिन बाद विद्युत बहाल हुई।
जिला में जिला मुख्यालय और आसपास के गांवों में सोमवार को तेज हवा के साथ बारिश हुई। इसके चलते बड़ी संख्या में पेड़ धराशायी हुये। जिला मुख्यालय के समीपस्थ गांव टेकनार में सोमवार से शुक्रवार सुबह 11 बजे तक विद्युत सुविधा बंद रही। जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
ज्ञात हो कि विद्युत की बदहाल व्यवस्था के चलते कलेक्टर दीपक सोनी ने चितालंका स्थित विद्युत उपकेंद्र का जायजा भी लिया था। इस दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारी पीके शुक्ला से समस्याओं की जानकारी ली। इसके बावजूद भी जिला मुख्यालय के समीप स्थित टेकनार में बिजली की व्यवस्था चार दिनों तक बहाल नहीं की जा सकी है।