कोरिया

भाजयुमो ने मुख्यमंत्री व वन मंत्री का फूंका पुतला
08-Oct-2021 7:47 PM
 भाजयुमो ने मुख्यमंत्री व वन मंत्री का फूंका पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बैकुंठपुर (कोरिया) 8 अक्टूबर। भाजयुमो के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजयुमो ने जिले भर में कवर्धा मेंं एक तरफा कार्यवाही का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री और वन मंत्री का पुतला फूंका। इस अवसर कई स्थानों पर पुलिस ने जमकर झूमाझटकी भी हुई, अंतत: भाजयुमो के कार्यकर्ता पुतले को जलाने में कामयाब हो ही गए।

भाजयुमों ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर पुतला फूंका यहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजयुमो के पदाधिकारियों का कहना है कि कवर्धा में प्रशासन के दबाव में पुलिस अब एकपक्षीय करवाई पर उतारू हो गई है। निर्दोष जनता पर लाठियां बरसाई जा रही है। आँसू गैस के गोले दागे जा रहे, बच्चों -बूढ़ों पर भी बर्बरता की जा रही हैं। पूरा कवर्धा जल रहा है और छत्तीसगढ़ का शासन - प्रशासन मूकदर्शक बना बैठा है, वही अपना राजनैतिक चेहरा चमकाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जलता छत्तीसगढ़ को छोड़ कर उत्तर प्रदेश में ढोंग करने गए है।

 इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, पंकज गुप्ता सुभाष साहु के साथ काफी संख्या में भाजयुमों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

भाजपा मंडल अध्यक्ष ईश्वर राजवाड़े, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मनोज साहू के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व मंत्री मोहम्मद अकबर का कटगोड़ी चौक में पुतला दहन किया गया जिसमें भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नवरत्न पाण्डे, महामंत्री संदीप साहू, भाजपा मंत्री सुरेश तिवारी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रकाश राजवाड़, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनेजर भगत, व्यवसाय प्रकोष्ठ जिला सहयोजक राजेश साहू, भाजयुमो उपाध्यक्ष सुरेश राजवाड़े, मंत्री नीरज पटेल, भाजपा आईटी सेल विवेक साहू, अनिल यादव, भाजयुमो शोशल मीडिया प्रभारी श्री राजवाड़े, डाकून राजवाड़,े शासकीय योजना स्वाध्याय मंडल राकेश राजवाड़े ,दीपक राजवाड़े, बाबू लाल प्रजापति, सुरेश राजवाड़े, ब्रिजेश साहू, राकेश राजवाड़े साथ में  अन्य भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news