दन्तेवाड़ा

कलेक्टर ने डीएवी स्कूलों की ली जानकारी
09-Oct-2021 4:56 PM
कलेक्टर ने डीएवी स्कूलों की ली जानकारी

दंतेवाड़ा, 9 अक्टूबर। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों की समीक्षा बैठक कलेक्टर दीपक सोनी ने शुक्रवार को ली। 

जिले में चार डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल दंतेवाड़ा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कुम्हाररास, विकासखण्ड गीदम के जावंगा, विकासखण्ड कुआकोंडा के ग्राम पंचायत हितावर, विकासखण्ड कटेकल्याण के ग्राम पंचायत मोखपाल में संचालित है।  स्कूलों में विद्यार्थियों के भर्ती, उनके पासिंग परसेंटेज की, प्रायोगिक प्रयोगशाला, पुस्तकालय, हॉस्टल व्यवस्थाओं में समुचित सुविधायें और परिवहन की व्यवस्था के बारे में पूछा। 

स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के संबंध में भी जानकारी ली गई। 

वर्चुअल रूप से वाइस चेयरमैन डॉ. एम सी शर्मा, डिप्टी रीजनल ऑफिसर प्रशांत कुमार जुड़े रहे एवं जिले से चारों स्कूलों के प्राचार्य वरुण बोस कुम्हाररास, बी के शर्मा हितावर, जगन्नाथ बेहरा जावंगा, और वेणु गोपाल मोखपाल से उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news