बस्तर

कवर्धा घटना को लेकर भाजपा का धरना
09-Oct-2021 8:56 PM
कवर्धा घटना को लेकर भाजपा का धरना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 9 अक्टूबर। कवर्धा घटना में एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए आज भारतीय जनता पार्टी ने प्रांतीय आह्वान पर जिला स्तरीय धरना दिया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति करती है। कांग्रेस जब-जब शासन में आई है, धार्मिक भेदभाव व साम्प्रदायिक हिंसा को बढ़ावा मिला है।

आज भाजपा जिला कार्यालय के समक्ष कवर्धा मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी का जिला स्तरीय धरना दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक आयोजित किया गया। धरने को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे शांत प्रदेश का वातावरण कांग्रेस के कुशासन में खराब हो रहा है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण कवर्धा में हो रही घटनाएं हैं। कांग्रेस की प्रदेश सरकार तुष्टीकरण की राजनीति करते हुए कवर्धा घटना में निर्दोष लोगों पर एकतरफा कार्रवाई कर रही है। भारतीय जनता पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है। आज समूचे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की दोमुँही राजनीति के विरोध में भाजपा धरना प्रदर्शन कर रही है।

श्री मण्डावी ने कहा कि प्रदेश में दुर्भाग्य से साम्प्रदायिक लपटें उठ रही है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तरप्रदेश की राजनीतिक यात्रा कर रहे हंै। कांग्रेस व प्रदेश के मुखिया का गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार छत्तीगसढ़ की जनता देख रही है। कवर्धा हिंसा सीधे तौर पर प्रदेश कांग्रेस सरकार की नाकामी है, ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के बजाए कांग्रेस सरकार निर्दोष लोगों पर कार्यवाही करने से बाज नहीं आ रही है।

अनुसूचित जनजाति राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के ढाई साल के शासन में छत्तीसगढ़ को बर्बादी के कगार पर खड़ा कर दिया है। पहली बार छत्तीसगढ़ में साम्प्रदायिक हिंसा की घटनाएं हुयी है। कवर्धा की घटना सामान्य नहीं है, प्रदेश में शांति और सौहाद्र बना रहे, इसकी चिंता सरकार को करनी चाहिए। मगर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अभी अपना पद बचाने की चिंता ज्यादा है। जो प्रदेश में बने ऐसे कठिन हालात में अपने नेताओं की तिमारदारी करने बाहर घूम रहे हैं। कवर्धा में हिंसा के बाद जानबूझ कर निर्दोष लोगों पर सरकार के इशारे पर कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप हो चुकी है।

 धरने को डॉ. सुभाऊ कश्यप, लच्छूराम कश्यप, कमलचंद्र भंजदेव, विद्याशरण तिवारी, योगेन्द्र पाण्डे, सुरेश गुप्ता, राजेन्द्र बाजपेयी, अविनाश श्रीवास्तव, महेश कश्यप, लक्ष्मी कश्यप, राममूर्ति पाण्डे, विक्की साहू, बीडी कश्यप ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री वेदप्रकाश पाण्डे ने किया।

जिला स्तरीय धरना में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक संतोष बाफना, बैदुराम कश्यप, राजाराम तोड़ेम, अश्वनी सरडे, शिवनारायण पाण्डे,समुंदसाय कच्छ, जिपं अध्यक्ष वेदवती कश्यप, मनीराम कश्यप, श्रीधर ओझा, गोदावरी साहू, योगेन्द्र कौशिक, रजनीश पानीग्राही, व्ही.एस. राजपूत, नरसिंह राव, बाबुल नाग, संजय पाण्डेय, मनोहरदत्त तिवारी, आर्येन्द्र सिंह आर्य, आलोक अवस्थी,संग्राम सिंह राणा, मनोज पटेल, संतोष त्रिपाठी, शशिनाथ पाठक, रूपेश जैन , रिंकू पाण्डे, श्रीश मिश्रा, योगेश शुक्ला, संतोष बाजपेयी, अभय दीक्षित, राजपाल कसेर, दिगम्बर राव, धनसिंह नायक, महेन्द्र पटेल, त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव, गणेश काले, रोशन झा, तेजपाल शर्मा, रवि कश्यप, आनंद झा, अभिषेक तिवारी, अनिमेष चैहान, सूरज मिश्रा, नरसिंह ठाकुर, नारायण सिंह ठाकुर, फुलसिंह सेठिया, विनायक गोयल, राजा यादव, पुरूषोत्तम जोशी, जितेन्द्र पानीग्राही, राधे सेठिया, नीलाम्बर सेठिया, संतोष ठाकुर, योगेश ठाकुर, बलदेव मण्डावी, सोमारू राम कश्यप, नरेन्द्र जोशी, किशोर महावर, रोहित त्रिवेदी, रोशन सिसोदिया आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news