रायपुर

राकेश कुमार पाण्डेय विद्युत मंडल अभियंता संघ के अध्यक्ष, चंद्रशेखर सिंह महासचिव
10-Oct-2021 6:07 PM
राकेश कुमार पाण्डेय विद्युत मंडल अभियंता संघ के अध्यक्ष, चंद्रशेखर सिंह महासचिव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल अभियंता संघ के राजेश कुमार पाण्डेय अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। जबकि महासचिव पद पर चंद्रशेखर सिंह का निर्वाचित घोषित किए गए।

शनिवार की रात वोटिंग के बाद मतों की गिनती शुरू हुई, और देर शाम चुनाव नतीजे घोषित किए गए। पॉवर कंपनी के एसई राजेश कुमार पाण्डेय अध्यक्ष बने हैं। चंद्रशेखर सिंह महासचिव निर्वाचित हुए हैं। दोनों एक ही पैनल के हैं।

इसके अलावा सचिव (वित्त) के पद पर राकेश कुमार शर्मा, शिखा मिश्रा, सुप्रिया रानी, मधु केरकेट्टा, सुशील यदु, ओमकार चंद्राकर, शशांक श्रीवास्तव, और राजकुमार वर्मा निर्वाचित हुए हैं। कार्यकारिणी सदस्य में महेश कुमार ठाकुर, नीरज कुमार वर्मा, आशीष हटवार, करूनेश कुमार यादव, अश्विनी कुमार गौराहा, मनोज कुमार जायसवाल,  सतीश कुमार रस्तोगी, के नागभूषण राव, शरदचंद पाठक, अतुल श्रीवास्तव, और विनय कुमार कर हैं। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news