कोरिया

बंपर फसल, कटने के लिए है तैयार बारिश के थमने के बाद अब ठंड का हो रहा है एहसास
10-Oct-2021 6:17 PM
बंपर फसल, कटने के लिए है तैयार बारिश के थमने के बाद अब ठंड का हो रहा है एहसास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बैकुंठपुर (कोरिया) 10 अक्टूबर। इस बार समय समय पर अच्छी बारिश होते रहने से धान की पैदावार अच्छी हुई है जो कटने के लिए तैयार है।

बारिश की विदाई हो गयी है। अब बारिश की उम्मीद कम ही है। वही लगतार कई दिनों से बारिश के थमने के बाद अब उमस से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। हलांकि सुबह व शाम के समय हल्की ठण्ड की शुरूआत भी हो गयी है। अब मौसम भी साफ रहने के आसार मौसम विभाग बता रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढोतरी देखी जा रही है।

धीरे धीरे लगातार ठण्ड की बढोतरी होना शुरू हो गयी है सुबह के समय ओंस की बूंदे भी अब गिरने लगी है जिससे सुबह के समय अब हल्की ठण्ड लग रही है। बीस दिनों बाद दीपावली का पर्व है इसके पूर्व ही ठण्ड का असर तेज होने लगता है। इसी तरह से मौसम साफ रहा तो लगातार ठण्ड में बढोतरी होती रहेगी अब धूप भी सुहाना लगने लगी है। हालांकि बारिश पूरी तरह से थमी नही है मौसम में बदलाव के साथ ही बारिश हो सकती है। अभी ख्ेातों में धान की खडी फसलों में बालियां निकल आयी है और वह पकने की तैयारी में है। बीते कुछ वर्षो में देखने में यह आया है कि धान की कटाई के दौरान भी बारिश होती रही है। वर्तमान में सभी क्षेत्रों में खडी धान की फसलों में बालियां निकल आयी है। इस वर्ष समय से बारिश होने के कारण धान की बोआई रोपाई कार्य समय पर पूरा कर लिया गया है जिसके चलते अर्ली वैरायटी के धान की फसल कुछ ही दिनों में कटने के लिए तैयार हो जायेगी।

इस बार ज्यादातर क्षेत्रों मे धान की कटाई दीपावली के बाद ही होने के आसार लग रहे है। सिर्फ अर्ली वैरायटी के धान कुछ जगहों पर दीपावली के पूर्व कटना शुरू हो जायेगा लेकिन ज्यादातर जगहों पर धान की कटाई दीपावली के बाद ही शुरू हो पायेंगे। इस बार दो नवंबर को दीपावली का पर्व है। इसके बाद ही धान की कटाई में तेजी आयेगी। इस बार समय समय पर अच्छी बारिश होते रहने से धान की पैदावार अच्छी हुई है अब धान के खेतों में पानी की भी ज्यादा जरूरत नही है गत दिनों हुई बारिश का पानी अभी खेतों में जमा है जो लगातार धूप खिलने के बाद अब धीरे धीरे सूख रहा है जो धान के पकने तक सूख जायेगा यही अच्छी स्थिति है। इस बार सभी क्षेत्रो में धान की फसल लहलहा रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news