गरियाबंद

किसान संघ ब्लॉक अध्यक्ष बने जयसिंह
10-Oct-2021 6:36 PM
किसान संघ ब्लॉक अध्यक्ष बने जयसिंह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 10 अक्टूबर।
भारतीय किसान संघ गरियाबन्द ब्लॉक अध्यक्ष का चयन सर्वसम्मति से गरियाबंद के अध्यक्ष जय सिंह दीवान संबलपुर को नियुक्त किया गया।
 शनिवार को ग्राम सडक़ परसुली गायत्री मंदिर में भारतीय किसान संघ के गरियाबंद ब्लॉक समस्त संगठन के पदाधिकारियों का चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी के रूप में  अभिमन्यु धु्रव के द्वारा ग्राम सडक़ परसुली  के गायत्री मंदिर प्रांगण में किसानों का बैठक आयोजित किया गया, जिसमें सभापति दिवेश सिन्हा अध्यक्षता माधव सिंह ठाकुर वाह संचालन गंगाराम सिन्हा के द्वारा किया गया।

सर्वसम्मति से भारतीय किसान संघ ब्लॉक गरियाबंद के अध्यक्ष जय सिंह दीवान संबलपुर को नियुक्त किया गया एवं ब्लॉक उपाध्यक्ष भागवत पटवा ललित निषाद थानूराम वर्मा पीपर छेड़ी ब्लॉक मंत्री धर्मेंद्र दीवान एवं सह मंत्री कोमलदेव धु्रव सुरेश कुमार साहू जैविक प्रमुख भगवती साहू एवं युवा प्रमुख मुकेश सेन ग्राम नयापारा का चयन किया गया। 

इस कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष माधव सिंह ठाकुर ने अपने कार्यकाल के अनुभव का साझा किया एवं नवनियुक्त अध्यक्ष जयसिंह दीवान ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय किसान संघ गरियाबंद को सशक्त एवं मजबूत किया जाना है, जिसके लिए संगठन का विस्तार सभी गांव में किया जाएगा एवं किसान हित और किसान से जुड़े हुए मुद्दों को शासन प्रशासन के समक्ष संगठन के द्वारा प्रमुखता के साथ रखा जाएगा, जिसके लिए आप सभी वरिष्ठ किसानों का सहयोग की अपेक्षा है। इसके पश्चात सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का तिलक बंधन लगाकर स्वागत राजेंद्र सिंह राजपूत हितेश पटवा तिलक यादव अभिमन्यु धु्रव गंगाराम सिन्हा एवं उपस्थित किसानों के द्वारा किया गया। 

इस बैठक में पितांबर सिन्हा, भारतीय किसान संघ ब्लॉक गरियाबंद के सभी पदाधिकारियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं खास करके हमारे ग्राम के भागवत पटवा एवं कोमल देव धु्रव को बधाई दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news