बस्तर

ओडिशा का गांजा सप्लायर बंदी
10-Oct-2021 10:14 PM
ओडिशा का गांजा सप्लायर बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर,  10 अक्टूबर। बस्तर पुलिस के द्वारा अवैध गांजा तस्करी  के सप्लाई चैन पर कार्यवाही करने में एक बार पुन: सफलता मिली है। ओडिशा के गांजा सप्लायर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 16 अप्रैल को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चेक पोस्ट लगाकर एस.बी.आई. चौक पर 21 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया था, जिसमें मौके पर मामले के आरोपी गोपाल सिंह एवं शिव प्रसाद सिंह दोनों निवासी उत्तरप्रदेश के विरुद्ध धारा - 20 (बी) एन.डी.पी. एस. एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया था मामले में आरोपियों से पूछताछ पर पता चला था कि उक्त गांजा जिला मलकानगिरी ओडिशा निवासी मदन ओडी के द्वारा गांजा का परिवहन कराया जाता है  एवं वाहन उपलब्ध कराना बताये। जिस पर गांजा सप्लाई  के सम्पूर्ण चैन पर कार्यवाही के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, एवं ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण मे, थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु टीम उड़ीसा रवाना किया गया था।

उक्त टीम के द्वारा ओडिशा मलकानगिरी में एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर पकड़ा गया , जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम मदन ओडी उम्र 29 वर्ष निवासी मलकानगिरी ओडिशा का होना बताया गया जिससे पूछताछ करने पर अपने द्वारा पूर्व में मोटर सांयकल क्र. ओडी-30-डी-0410 में  02 व्यक्तियों को 21 किलोग्राम अवैध गांजा को ओडिशा से छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर लेकर भेजने हेतु अवैध गांजा विक्रय  करना एवं वाहन उपलब्ध कराना  स्वीकार  किया।

 आरोपी मदन ओडी को थाना कोतवाली के उक्त अपराध 121/2021 में नामजद आरोपी होने से गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news