सरगुजा

कॉबिंग गश्त अभियान में 25 वारंटी गिरफ्तार
10-Oct-2021 10:58 PM
कॉबिंग गश्त अभियान में 25 वारंटी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 10 अक्टूबर। अपराधियों की धरपकड़ के लिए कॉबिंग गश्त अभियान में पुलिस ने 25 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

सरगुजा पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के मार्गदर्शन, अति. पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के दिशा निर्देशन एवं सीएसपी पुष्कर शर्मा के नेतृत्व में त्यौहार के दौरान पुलिस व्यवस्था सुचारू रखने एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु थाना अम्बिकापुर, गांधीनगर,चौकी मणीपुर की पुलिस ने अम्बिकापुर क्षेत्र के 9, गांधीनगर क्षेत्र से 12, मणीपुर चौकी क्षेत्र से 4 कुल 25 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया।

अपराधियों, स्थाई वारंटियों एवं गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ के लिए 9 अक्टूबर की रात्रि में कन्ट्रोल रूम 12 टीमें रवाना किया गया। कर्मचारियों को स्वयं पुलिस अधीक्षक के द्वारा कॉबिंग गस्त के संबंध में बिफ कर रवाना किया गया एवं रात्रि में अनावश्यक घूमने वाले संदेही व्यक्तियों से पूछताछ कर रात्रि में अकारण न घूमने हेतु हिदायत दिया गया।

 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने बताया कि पुलिस द्वारा अपराधियों पर नकेल कसने हेतु भविष्य में लगातार ऐसे अभियान चलाये जाएंगे।

कार्रवाई में थाना अम्बिकापुर से निरीक्षक अनूप एक्का निरीक्षक मनीष धुवे सउनि प्रमोद पाण्डेय डाकेश्वर सिंह सउनि विजय दुबे प्र.आर. अजय पाण्डेय, नयन साथ पैकरा, धमेन्द्र श्रीवास्तव, चौकी मणीपुर से उप निरीक्षक अनिता अयाम, थाना गांधीगनर से निरीक्षक अलरिक लकड़ा, निरीक्षक राहुल तिवारी, सउनि रविन्द्र प्रताप सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news