राजनांदगांव

सडक़ से मवेशियों को हटाने नपा चला रही अभियान
11-Oct-2021 4:32 PM
सडक़ से मवेशियों को हटाने नपा चला रही अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खैरागढ़, 11 अक्टूबर।
संगीत नगरी खैरागढ़ में शहर की सडक़ों पर रात को बैठने वाले मवेशियों को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए नगरपालिका द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
मवेशियों के सडक़ पर बैठने के चलते शहर सहित आसपास के इलाकों में रोजाना हो रही दुर्घटनाओं को रोकने व मवेशियों को दुर्घटना से बचाने के लिए नगरपालिका की स्वच्छता टीम लगातार अभियान चलाकर मवेशियों को सडक़ से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटी है।

कुछ इलाकों में लगातार दुर्घटनाएं भी सामने आती रही है, जिसमें वाहन चालक सहित बड़ी संख्या में मवेशी भी घायल हो रहे थे। शहर में सर्वसुविधा युक्त गौठान का निर्माण फिलहाल प्रारंभ हुआ है। जिसके कारण मवेशियों को सुरक्षित रखने पर्याप्त उपाय किया जा रहा है। नवरात्रि पर्व पर यातायात का दबाव बढऩे के बाद मवेशियों को दुर्घटनाओं से बचाने और वाहन चालकों को भी सुरक्षित रखने नगर पालिका द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।

शहर में मवेशियों को सुरक्षित रखने पालिका द्वारा भवन निर्माण कार्य प्रस्तावित है। शहर के सोनेसराय वार्ड में सर्व सुविधा युक्त गौठान का निर्माण किया जाना है। राजस्व विभाग द्वारा जमीन आवंटन में देरी के कारण निर्माण कार्य में देरी हो चुकी है। पालिका द्वारा गौठान निर्माण की टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। जमीन आवंटन की प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने की तैयारी है।

गौरतलब है कि शहर के छह से अधिक वार्डों में मवेशियों के लिए कांजी हाउस का निर्माण किया गया है, लेकिन लगभग सभी कांजी हाउस जर्जर हो गए हंै और कोई व्यवस्था नहीं होने के चलते पालिका मवेशियों की धरपकड़ के लिए पीछे हट रही है। फिलहाल मवेशियों को सुरक्षित रखने सडक़ों से हटाने अभियान चलाया जा रहा है।

बारिश के बाद हर साल सडक़ों पर मवेशियों को मालिकों द्वारा छोड़े जाने के कारण जाम की स्थिति बन जाती है। सबसे ज्यादा दिक्कत रात को होती है। इस दौरान शहर में अमली पारा, सिविल लाइन और सोने सराय तक सडक़ों पर कई जगह मवेशियों का जमावड़ा रहता है। इसके चलते रात में सडक़ों पर अंधेरा सहित अन्य दिक्कतों के कारण भारी वाहनों से मवेशियों के साथ दुर्घटना होती रहती है। मुख्य मार्ग सहित शहर के बाहरी क्षेत्र, धनेली गांव धरमपुरा, दाऊ चौरा, अमलीडी इत्यादि इलाकों में भी यही परेशानी बनी हुई है। इस कारण दुर्घटना के मामले लगातार सामने आते रहते हैं। इसमें छोटे वाहन चालकों के साथ मवेशी भी घायल होते हैं।

नगर पालिका ने नवरात्रि के कारण चहल-पहल बढऩे सडक़ों पर यातायात का दबाव और आवाजाही बढऩे के बाद सडक़ों पर बैठे मवेशियों को हटाकर सुरक्षित जगह पहुंचाया जा रहा है। रात में इसके लिए पालिका के स्वच्छता टीम के आधा दर्जन कर्मचारी युवकों को तैनात किया गया है। कर्मचारियों द्वारा सभी मुख्य मार्गों पर मवेशियों को हटाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news