दुर्ग

आश्रय स्थल के बारे में जागरूकता अभियान चला
11-Oct-2021 9:56 PM
आश्रय स्थल के बारे में जागरूकता अभियान चला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 अक्टूबर।
नगर पालिक निगम महापौर धीरज बाकलीवाल और निगमायुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर प्रबंधक मुक्तेश कान्हा के मार्गदर्शन में सार्थक प्रयास महिला स्व सहायता समूह आश्रय गृह में 10 अक्टूबर विश्व बेघर दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान समूह की अध्यक्ष चंचल अग्रवाल ने महिलाओं को आश्रय स्थल के बारे में जागरूकता अभियान के जरिए आश्रय स्थल पर रहने वाले लोगों की जानकारी दी।

सार्थक प्रयास महिला समूह की अध्यक्ष चंचल अग्रवाल ने बताया कि कई लोगों के पास बेघर के बारे में गलत धारणा है कि उनके पास रोजगार नहीं है, लेकिन वास्तविकता यह है कि बेघर निर्माण कार्य, रास पिकिंग, ट्रैफिक लाइट वेंडिंग, शादी या पार्टी के खानपान, होटल, शोरूम, गाड़ी चलाना, नर्सिग होम, शॉपिंग मॉल, राज मिस्त्री, सफाई कर्मचारी, पैलम्बर, फेरी कर सडक़ों पर व्यवसाय आदि जैसे अनौपचारिक श्रमिकों के रूप में काम कर रहे हैं।

अप्रवास के कारण भी बेघर हुए कुछ लोग
सार्थक प्रयास महिला समूह की अध्यक्ष चंचल अग्रवाल ने कहा कि बेघरों के बारे में रोजगार और गरीबी को कारण बताया जाता है, ऐसा नहीं है। घरेलू झगड़े इसकी बड़ी वजह है कई लोग परिवारिक विवाद के कारण बेघर हुए हैं। उन लोगों को सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए आश्रय गृह में रहने व खाने की उचित व्यवस्था करता है आश्रय स्थल।

सार्थक प्रयास महिला समूह की अध्यक्ष चंचल अग्रवाल ने बताया कि असंगठित मजदूरों का है बड़ा तकबा परिवार व बच्चों का पेट भरने के लिए अपना गांव छोडक़र शहर में मजदूरी करने काम की तलाश में आता है। दिन में तो किसी मालिक के यहां काम करता है, लेकिन रात्रि गुजारने के लिए उसके पास छत नहीं होती ऐसे में वह रेल्वे स्टेशन,बस स्टैंड, रोड का किनारा, फुटपाथ, मंदिर के सामने वाली स्थान, या किसी दुकान के सामने रात्रि गुजरता है। जो दिखाई देता है कि मजदूर वर्ग आश्रय, भोजन और स्वच्छता जैसे मूल अधिकारों से वंचित है।

सरकार के प्रयास को गति प्रदान करने चलाया जाता है जागरूकता अभियान
शहरी बेघर समुदाय के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास को और गति प्रदान करने तथा बेघर लोगों की पहचान सुनिश्चित हो सके, इसके लिए 10 अक्टूबर को विश्व बेघर दिवस के रूप में मनाया जाता है, और आम लोगों में जागरूकता अभियान के जरिए इसकी जानकारी दी जाती है। इसी परिपेक्ष्य में दुर्ग नगर निगम द्वारा संचालित आश्रय स्थल पर विश्व बेघर दिवस मनाया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news