दुर्ग

युवा मोर्चा ने माता को 56 भोग लगाकर की सरोज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
12-Oct-2021 12:15 PM
युवा मोर्चा ने माता को 56 भोग लगाकर की सरोज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 अक्टूबर।
भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला-दुर्ग के द्वारा नवरात्र पर पंचमी के दिन राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामना करते हुए दुर्ग शहर के प्रसिद्ध व प्राचीन माँ चण्डी मंदिर एवं माता शीतला मंदिर में 56 भोग के साथ माता रानी का श्रृंगार व चुनरी अर्पण कर पूजन किया।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष नितेश साहू के नेतृत्व में जिला भाजयुमो ने नवरात्र पंचमी के अवसर पर शहर के प्रसिद्ध माता चण्डी मंदिर व माता शीतला मंदिर में पूजा अर्चना कर माता रानी को 56 भोग के चढ़ावे के साथ श्रृंगार व चुनरी अर्पण कर भाजपा की  राष्ट्रीय नेता राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना कर विशेष पूजा अर्चना किया गया। पूजा में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री उषा टावरी, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य व पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर उपस्थित रहे।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष नितेश साहू ने कहा कि विगत दिनों दुर्घटनावश सांसद सरोज पाण्डेय घर पर चोटिल हो गयी थी, गंभीर चोट लगने की वजह से रायपुर के ऐम्स अस्पताल में उनका ऑपरेशन हुआ है। पंचमी के शुभ दिन हम सभी युवा मोर्चा के साथियों ने माता रानी को 56 भोज लगा चुनरी व श्रृंगार अर्पण कर राज्यसभा सांसद सरोज के शीघ्र अतिशीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना किया है, माता की कृपा से वे जल्द स्वस्थ होकर आएंगी और पुन: जनसेवा और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाएंगी।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन, भाजयुमो जिला महामंत्री तेखन सिन्हा व गौरव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राहुल दीवान, जिला कोषाध्यक्ष नितेश बाफना, जिला मंत्री मनीष साहू व अमित पटेल, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रकांत साहू, मीडिया सह-प्रभारी नीलेश सिन्हा, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मुकेश सोनकर, राहुल भट्ट, बंटी देशमुख व हिमांशु सिंह, स्वाध्याय मण्डल जिला संयोजक नीलेश अग्रवाल, प्रशिक्षण प्रमुख नारायण दत्त तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक चोपड़ा, मंडल महामंत्री पोषण साहू, सुनील अग्रवाल व बंटी चौहान, मंडल उपाध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव, मंत्री प्रवीण सेन, जिला कार्यकारिणी सदस्य पीयूष मालवीय, राहुल पाटिल, कुंदन साहू, भाजयुमों मंडल अध्यक्ष राजा यादव, कन्हैया देवांगन व राहुल कुमावत, मंडल महामंत्री अनिकेत यादव, शुभम साहू, गोपू पटेल व फलेंद्र यादव, निरंजन दुबे, आशीष पाण्डेय,जीतू, अमन ताम्रकार, कृष्णा सिंग, राकेश देवांगन, गोलू ठाकुर ,जीतू नागरे, गणेश यादव, सुनील विश्वकर्मा, शुभम कोम्बे, दौलत, अविनाश राजपूत, बब्बू कोटवानी, धीरज देवांगन, यश देवांगन, प्रवीण यादव एवं चिंटू देवांगन सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के सदस्य  उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news