महासमुन्द

गरीबों के साथ धोखा व अन्याय कर रही है भूपेश सरकार
12-Oct-2021 12:17 PM
गरीबों के साथ धोखा व अन्याय कर रही है भूपेश सरकार

  भाजपाइयों का रायतुम में रैली प्रदर्शन  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,11 अक्टूबर।
विधानसभा के झलप-पटेवा मण्डल में भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को रायतुम में विशाल रैली प्रदर्शन किया। रैली प्रदर्शन कार्यक्रम ग्राम पंचायत भवन तथा राशन दुकान (सोसायटी) के समीप किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशाल रैली निकाली। इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल हुए।

 कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने कहा कि छ.ग. की सरकार केन्द्र सरकार द्वारा भेजे गये प्रति व्यक्ति 5 किलो गरीब जनता को नहीं दे रही है। यह सरकार प्रदेश के प्रत्येक जनता एवं गरीबों के साथ धोखा एवं अन्याय कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के केन्द्र सरकार द्वारा कोविड काल में 9 माह तक नि:शुल्क देने का वादा किया गया था।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललिता अग्रवाल ने कहा कि छ.ग. की कांग्रेस सरकार गरीबों के हक की राशन डकार कर अपने की हितों के बारे में सोचने वाली सरकार है। जब तक सरकार गरीबों को उनके हक का चावल नहीं मिल जाता तब तक यह लड़ाई चलती रहेगी। मण्डल अध्यक्ष धरम पटेल ने कहा कि जब तक सरकार जनता को प्रति व्यक्ति 5 किलो राशन नहीं देती तब तक इस सरकार को जनता भी माफ  नहीं करेगी।

इसी तरह धर्मेश शुक्ला ने कहा कि सरकार द्वारा गरीबों के हक का चावल न देना पूर्णत: अन्याय है। धरम साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जन हितैषी पार्टी है, परन्तु छ.ग. सरकार गरीबों के हक में भी अपना जेब भरती है।

 रैली ंप्रदर्शन को रूपलाल पटेल, देवा नायक, खेमराज बघेल, चेतन साहू, चैन सिंह खडिय़ा, चंदन पटेल, चमन निषाद, राकेश साहू (मंडल उपाध्यक्ष) दिलेश्वर साहू, संतू यादव, वीर सिंह,संजय अग्रवाल ने भी संबोधित किया। सभा के पश्चात सोसायटी में उपस्थित व्यक्ति को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

कार्यक्रम में धरम सिन्हा, भरत ध्रुव, भोज ध्रुव, रैंनसिंग, गुमान कमार , देवेन्द्र ठाकुर, नेतराम, निर्भय नायक, भूपेन्द्र यादव, कमल कौशिक, दुर्गेश, मोहन ध्रुव, राजा अग्रवाल, महेश देवांगन, नवरतन ध्रुव, यमुना ठाकुर , दिशा दिवान, दुकाला साहू, सागर साहू, ललिता ध्रुव, जगदीश चौहान, मालती देवांगन, यशोदा पटेल, राकेश साहू, सुन्दर लाल खडिय़ा, नन्दूराम, नरोत्तम साहू, महावीर, घनश्याम जयमाल, राहुल, हिरालाल, अदालत निषाद, रामानुज निषाद राधेश्याम, मोहन सेन के साथ अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन वृक्षारोपण के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंण्डल महामंत्री कमल कौशिक ने किया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news