जान्जगीर-चाम्पा

भाजपाइयों ने किया धरना-प्रदर्शन
12-Oct-2021 4:37 PM
भाजपाइयों ने किया धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सक्ती, 12 अक्टूबर।
विधानसभा क्षेत्र के सक्ती मंडल अंतर्गत नगर  के अग्रसेन चौक के सामने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा राज्य की कांगे्रस सरकार पर चावल घोटाले का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान भाजपाइयों ने आरोप लगाया  कि  केंद्र की मोदी सरकार द्वारा भेजी जा रही प्रति व्यक्ति प्रतिमाह 5 किलो चावल जिसको विगत 1 वर्षों से छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सरकार नहीं दे रही है। साथ ही कवर्धा घटना को लेकर कांग्रेस सरकार को घेरते हुए विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया।

धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से जांजगीर लोकसभा क्षेत्र के सांसद गुहाराम अजगले,  भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल,, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतम गवेल रामअवतार अग्रवाल जिला पंचायत सदस्य विद्या सिदार जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गबेल जिला मंत्री  संजय रामचन्द्र,  नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका सक्ती धनंज्य नामदेव,  कमलेश जांगड़े विनोद बंसल गोविंद देवांगन,नगर मंत्री मनोज सिसोदिया, जिला मंत्री अनिता गोपाल,पार्षद सिद्धेश्वरी सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह ठाकुर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष राजा सोनी, कोषाध्यक्ष ऋषि गोयल, भाजयुमो अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, संजय कश्यप उपाध्यक्ष लाखन नामदेव, संतोष देवांगन, वार्ड 09 के पार्षद गजेंद्र यादव प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news