महासमुन्द

फसल को नुकसान पहुंचा रहे रोहांसी दल के दो दंतैल
12-Oct-2021 4:55 PM
फसल को नुकसान पहुंचा रहे रोहांसी दल के दो दंतैल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 अक्टूबर।
कसडोल जिले के जंगल से वापस लौटे रोहांसी दल के दो दंतैल ने रविवार की रात को फसलों को नुकसान पहुंचाया। दंतैल रविवार की रात ग्राम सुकुलबाय निवासी ईश्वर साहू सहित अन्य किसानों के खेतों में पहुंचे। यहां दंतैल ने फसलों को नुकसान पहुंचाया। यहां से होते हुए दोनों दंतैल कक्ष क्रमांक 46,160,153की ओर आगे बढ़ गए। वन विभाग ने दंतैल के आमद को देखते हुए ग्राम सुकुलबाय, केसलडीह, खिरसाली, बंदोरा, छतालडबरा, नांदबारू में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मालूम हो कि इस वक्त खेतों में धान की बालियां धीरे-धीरे पक रही है। दो दंतैल के आने से किसानों के फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। ज्ञात हो कि रोहांसी दल के दो दंतैल एक दिन पहले वापस सिरपुर क्षेत्र में लौटे हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विभाग को दी थी। एक दिन पूर्व दोनों दंतैल को अमलोर क्षेत्र की ओर देखा गया था।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news