राजनांदगांव

भाजपा ने किया कार्यकारणी में विस्तार
12-Oct-2021 6:22 PM
भाजपा ने किया कार्यकारणी में विस्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 अक्टूबर।
जिला भाजपा ने अपनी पुरानी कार्यसमिति में संघटन को गति देने एवं सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कार्यकारणी में विस्तार करते जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने सभी की सहमति से उपाध्यक्ष के पद पर सावन वर्मा का मनोनयन किया है। इसी तरह अल्पसंख्यक मोर्चे का प्रभारी हरविंदर एस. मंगे को बनाया है। साथ ही समस्त प्रकोष्ट के प्रभारी के रूप में वरिष्ट भाजपा नेता राजेन्द्र गोलछा को प्रभारी बनाया है।

 मीडिया सेल के अनुसार जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव की अनुशंसा पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष किरण साहू ने महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते गीता पांडेकर, किरण गुप्ता, सत्यभामा सलामे, किरण मंडावी को महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है एवं शशिदेवी जघेल को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news