कांकेर

स्वर्णिम विजय मशाल कांकेर में 19 को पहुंचेगी
12-Oct-2021 8:48 PM
 स्वर्णिम विजय मशाल कांकेर में 19 को पहुंचेगी

अफसरों को सौंपे दायित्व
 

कांकेर 12 अक्टूबर। 1971 के युद्ध में भारत की पाकिस्तान पर पूर्ण विजय की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्वर्णिम विजय वर्ष मनाया जा रहा है। स्वर्णिम विजय मशाल 12 से 19 अक्टूबर तक राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों में प्रवेश करेंगे। कांकेर जिले में उक्त स्वर्णिम विजय मशाल 19 अक्टूबर को पहुंच रही है। मशाल यात्रा में 6 अफसर एवं लगभग 50 जवान रहेंगे। स्वागत सम्मान 19 अक्टूबर को शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर में सुबह 11 बजे से किया जाएगा।

उक्त कार्यक्रम  के लिए अपर कलेक्टर  डी.एन. कश्यप को नोडल अधिकारी एवं शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर की प्राचार्य रचना श्रीवास्तव को समन्वयक नियुक्त गया है। जो सम्पूर्ण व्यवस्था हेतु संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम संपादित करेंगे। उक्त आयोजन हेतु जिले के अधिकारियों को भी दायित्व सौंपा गया है।

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा सुरक्षा, फालो पायलेट जिला सीमा से नरहरदेव मैदान तक मशाल यात्रा को ससम्मान लाने की व्यवस्था एवं पुराना बस स्टैण्ड में थाना के पास स्वागत यातायात व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था हेतु अधीनस्थों को निर्देश देंगे।  सुमीत अग्रवाल शासकीय नरहरदेव मैदान में मशाल यात्रा का स्वागत हेतु रथ बनाकर माईक के माध्यम से देश भक्ति गीतों से कांकेर शहर एवं आसपास के गांवों में मशाल रैली का प्रचार-प्रसार करायेंगे।

 इसके प्रभारी समस्त जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे।

      इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डॉ. कल्पना धु्रव सैनिक, शहीदों के परिजन एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की सूची तथा सर्व अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अपने अनुविभाग अंतर्गत सम्मानित होने वाले स्वतंत्रता सेनानी, शहीद परिवार के व्यक्तियों को लाने-लेजाने की व्यवस्था हेतु वाहन की व्यवस्था करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण कावड़े कार्यक्रम संचालन हेतु उद्घोषक व्यवस्था एवं विभिन्न स्कूलों से एनसीसी, स्काउट सहित 100 छात्र-छात्राओं को नरहरदेव मैदान में लाने एवं वापसी की व्यवस्था, शहीदों के सम्मान हेतु सामाग्री (शॉल, श्रीफल एवं मोमेन्टो आदि) की व्यवस्था, नरहरदेव मैदान मुख्य कार्यकम मंच में देश भक्ति पूर्ण एक या दो सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मशाल यात्रा का स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत की व्यवयस्था करेंगे। मुख्य नगरपालिका अधिकारी कांकेर दिनेश यादव नरहरदेव खेल मैदान में सफाई, पानी टेंकर, चूना मार्किंग, फलवेश, छपाई की व्यवस्था करेंगे। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एस.एल. मरकाम नरहरदेव में टेंट, कुर्सी बैठक व्यवस्था, सर्किट हाउस एवं विश्राम गृह में कमरा आरक्षित रखने की व्यवस्था, जिला खाद्य अधिकारी तुलसी राम ठाकुर स्वल्पाहार, भोजन आदि सर्किट हाउस एवं विश्राम गृह में आरक्षण, मंच में ड्राय फुड एवं दर्शक दीर्धा हेतु नाश्ता पैकेट की व्यवस्था, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के कार्यपालन अभियंता सी.एस. आर. नेताम शुद्ध पेयजल, आर.ओ. वॉटर एवं पानी बोतल की व्यवस्था करेंगे। उद्यानिकी के सहायक संचालक व्ही.के. गौतम फुल माला और बुके की व्यवस्था, लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी यू.के मेश्राम माईक व्यवस्था, जिला आबकारी अधिकारी जी.एस. ददी नरहरदेव मैदान में आतिशबाजी पटाखा एवं तहसीलदार चारामा हिंसा राम नायक जिला कांकेर सीमा प्रारंभ धमतरी रोड में ग्राम कोचवाही में मशाल यात्रा का स्वागत करेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news