बिलासपुर

नकली नोट जब्ती मामले में तीन साल से फरार पांचवां आरोपी गिरफ्तार
12-Oct-2021 9:43 PM
नकली नोट जब्ती मामले में तीन साल से फरार पांचवां आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जांजगीर-चांपा, 12 अक्टूबर।
नवागढ़ पुलिस ने नकली नोट छापने और चलाने के मामले में तीन साल से फरार आरोपी को तीन साल बाद गिरफ्तार किया है। इस मामले में चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके हैं।

ज्ञात हो कि 3 वर्ष पूर्व नवागढ़ पुलिस ने ग्राम महंत के रमेश कश्यप (40 वर्ष) के घर छापा मारकर 500 और 100 रुपये के नकली नोट बरामद किये थे। आरोपी से पूछताछ के बाद उसके सहयोगी कृष्ण कुमार टंडन (23 वर्ष) ग्राम हथनेवरा, अभिनय सिंह (22 वर्ष) ग्राम कसौदी और रंजन सिंह (20 वर्ष) ग्राम हथनेवरा को भी गिरफ्तार किया गया था। पांचवा आरोपी योगेश सिंह (32 वर्ष) विगत तीन साल से गिरफ्तार चल रहा था। पुलिस ने उसे 12 अक्टूबर को दोपहर में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news