गरियाबंद

चावल घोटाले का आरोप, राज्य सरकार के खिलाफ भाजपाईयों का धरना-प्रदर्शन
13-Oct-2021 4:07 PM
चावल घोटाले का आरोप, राज्य सरकार के खिलाफ  भाजपाईयों का धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 13 अक्टूबर।
भारतीय जनता पार्टी के अभनपुर, तामासिवनी-चंपारण, खोरपा, और नवापारा चारों मंडल के संयुक्त तत्वावधान में चावल घोटाले का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार के विरुद्ध विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज व भाजपा जिला अध्यक्ष अभिनेष कश्यप मौजूद थे।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा पूर्व निर्धारित राशन कोटे के अतिरिक्त प्रति व्यक्ति 5 किलो अतिरिक्त चावल आबंटित किया गया, पर उक्त चावल का वितरण राज्य सरकार द्वारा सही ढंग से नहीं किया गया, जिसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य के प्रत्येक राशन दुकानों में विगत दिनों धरना दिया गया। उसके बाद विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के सभी विधानसभा क्षेत्र में रखा गया है। जिसमें राज्य सरकार द्वारा चावल आबंटन में की गई अफरा-तफरी को जनता के बीच रखा।

उन्होंने चावल आबंटन में गोलमाल करने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए और राज्य सरकार जिम्मेदार अधिकारियों के उपर कार्रवाई करें, अन्यथा भाजपा द्वारा आगे और भी बड़ा आंदोलन किया जा सकता है। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने राज्य के कानून व्यवस्था की खराब स्थिति पर भी राज्य सरकार पर आरोप लगाए।

कार्यक्रम को अभनपुर मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, नवापारा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, प्रदेश किसान मोर्चा सदस्य व्यास नारायण साहू, बेन्द्री सरपंच इंद्र कुमार साहू, जनपद सदस्य व मंडल महामंत्री सूरज लाल साहू, तामासिवनी-चंपारण मंडल महामंत्री तोषण साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने भी संबोधित किया।

 इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील प्रसाद, खोरपा मंडल अध्यक्ष पारस साहू, कुंदन बघेल, किशन शर्मा, नंदनी साहू, प्रदीप शर्मा, संगीता शर्मा, संतराम साहू, संतोष शुक्ला, चेतना गुप्ता, संचित तिवारी, राजेश साहू, वरुण राठी, रिंकू चंद्राकर, सावंत साहू, जिनेश्वरी धु्रव, किरण गिलहरे, चंपा लेदेकर, कविता साहू, गौरव शर्मा, रोहित कुर्रे, हेमंत साहू, वीरेंद्र साहू, मनीष साहू, शिवनारायण बघेल, राजा राय, परसराम साहू भोथीडीह, गोविंद साहू जौंदी, प्रेमलाल साहू, शोभाराम साहू, लेखूराम साहू, टिंकू सोनी, किशोर देवांगन, चेतन बारले, किशन सिन्हा, आशाराम साहू, खुमान धु्रव, लौटन गिलहरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news