रायगढ़

एथलेटिक्स स्पर्धा का विधायक ने किया शुभारंभ
13-Oct-2021 5:07 PM
एथलेटिक्स स्पर्धा का विधायक ने किया शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 13 अक्टूबर।
सारंगढ़ खेलभाटा स्टेडियम में रायगढ़ जिला स्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा का भव्य शुभारंभविधायक उत्तरी गणपत जांगड़े के द्वारा किया गया, उनके साथ मंच पर अरुण मालाकार जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, गनपत जांगड़े जनपद उपाध्यक्ष, गोल्डी नायक जिला महामंत्री खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, गोपाल बाघे जिला प्रवक्ता, महेंद्र गुप्ता युवा कांग्रेस अध्यक्ष, आर एन सिंह बीईओ शिक्षा अधिकारी एवं खेल प्रशिक्षक मंचासीन रहे।

विधायक, जिला अध्यक्ष एवं अतिथियों ने खिलाडिय़ों का उद्बोधन स्वरूप उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जूस पिलाया और शुभकामनाएं दी। सारंगढ़ के खेलभाटा स्टेडियम में जिला स्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा का वृहद शुभारंभ हुआ।जिसमें रायगढ़ जिले के लैलूंगा, खरसिया, तमनार, सारंगढ़, बरमकेला, सरिया, पुसौर, घरघोड़ा आदि ब्लॉक के स्कूली छात्र - छात्राएं बतौर खिलाड़ी शामिल हुए। जिन्होंने हर विधा में दौड़ ऊंची कूद लंबी कूद अन्य खेलों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके साथ सभी ब्लॉकों के खेल प्रशिक्षक भी शामिल हुए। मंच में सारंगढ़ विधायक जिलाध्यक्ष और अतिथियों के पहुंचने पर बच्चों ने करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया। खेल प्रशिक्षक कौशल ठेठवार मोहन केवर्थ फकीरा यादव आरती शुक्ला ममता साहू, श्रुति चौबे, पूजा अकेला, मधु मैत्री, पूजा यादव, पैकरा, प्रेम नायक, बालकृष्ण डनसेना प्रमोद यादव, धरणीधर यादव, सत्यवान साहू, राजेन्द्र साहू, सहयोगी त्रिलोक मैत्री, संतोष महंत, वासिम खान, गुहा लाल चौहान आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण भेंट कर उनका अभिवादन किया। मंच का संचालन पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी खेल प्रशिक्षक शेख कासिम ने किया।

मंच को सर्वप्रथम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण मालाकार ने संबोधित किया और कहा कि खेल स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मजबूत मन का भी विकास करता है। यही उम्र है जब आप अपनी मंजिल की ओर आगे बढ़ रहे होते हैं। भरी धूप में आपकी इस कड़ी मेहनत का फल आपको अवश्य मिलेगा।
उत्तरी गणपत जांगड़े ने कहा कि सारे खिलाड़ी पूरे लगन के साथ मेहनत करें हार जीत अपनी जगह है। आप अपने खेल का अच्छा प्रदर्शन करें। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार खेल के क्षेत्र में नित्य नए सुविधाएं खिलाडिय़ों को प्रदान कर रही है, खेल के क्षेत्र में किसी भी समस्या के लिए मैं हमेशा खिलाडिय़ों के साथ हूं। आप आने वाले समय में हमारे प्रदेश और देश के भविष्य हैं। जनपद उपाध्यक्ष गनपत जांगड़े ने कहा कि  खिलाड़ी देश का भविष्य है आप लोग बहुत दूर-दूर से खेलने आए हैं खेल के क्षेत्र में आप सभी आगे बढ़े, आप खूब मेहनत करो।

जिला कांग्रेस के महामंत्री एवं संपादक गोल्डी नायक ने कहा कि हमेशा से खिलाडिय़ों खेल प्रशिक्षकों खेल प्रेमियों की मांग रही है कि पूर्व की भांति रायगढ़ को खेल जोन बना दिया जाए। सारंगढ़ विधायक ने पूर्व में इसकी पहल की थी और भविष्य में हमेशा इस मांग के साथ रहेंगी, खेल खेल मैदान और खिलाडिय़ों को हर तरह से सुविधाएं मिलनी चाहिए ताकि वह देश प्रदेश के लिए मैडल ला सकें।

 खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गोल्डी नायक में मंच के माध्यम से सारंगढ़ नवीन जिले में खेल मैदान हॉस्टल की भौगोलिक सुविधाओं को देखते हुए सारंगढ़ में खेल परिसर के निर्माण की मांग की जिसे मंच में आती विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े ने मुख्यमंत्री और खेल मंत्री तथा स्कूल शिक्षा मंत्री से जल्द संज्ञान में लाने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में मिलन दास महंत अरुण निषाद सकीर्तन नंद तरुण सोनी राकेश रात्रे शामिल रहे। अंत में खेल प्रशिक्षक कौशल ठेठवार ने सभी अतिथियों अन्य ब्लॉकों से आए खेल प्रशिक्षकों खिलाडिय़ों सहयोगियो और मीडिया का आभार जताया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news