राजनांदगांव

मेयर ने दी विजयादशमी पर्व की बधाई
14-Oct-2021 1:22 PM
मेयर ने दी विजयादशमी पर्व की बधाई

राजनांदगांव, 14 अक्टूबर। महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने नागरिकों को विजयादशमी पर्व पर अपनी अनन्य शुभकामनाएं देते कहा कि यह पर्व मानव मात्र को लोक कल्याण की भावना से जुडने की प्रेरणा देता है। महापौर श्रीमती देशमुख ने नागरिकों को भारतीय संस्कृति से जुड़े विजयादशमी, दशहरा पर्व की बधाई देते इस पर्व को परंपरागत रूप से मनाने का आव्हान किया है।

उन्होंने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस दिन शमीपूजन का भी विशेष महत्व है और यह पर्व वर्षा ऋतु की समाप्ति और शरद ऋतु के आरंभ का सूचक है। निगम अध्यक्ष हरिनारायण पप्पू धकेता, निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, नेताप्रतिपक्ष  किशुन यदु, विनय झा, गणेश पवार, सुनीता अशोक फडऩवीस, अब्दुल समद खान,  सिद्धार्थ डोंगरे, अमीन हुड्डा ने नागरिकों को इस प्रसंग पर अपनी शुभकामनाएं दी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news