दुर्ग

दोना पत्तल निर्माण के साथ सामाग्री बिक्री कला का प्रशिक्षण
14-Oct-2021 3:34 PM
दोना पत्तल निर्माण के साथ सामाग्री बिक्री कला का प्रशिक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 14 अक्टूबर।
बहुआयामी संगठन लोकार्पण समिति छत्तीसगढ़ द्वारा महिलाओं को निशुल्क स्वरोजगार प्रदान करने महिला शक्ति केंद्र की स्थापना किया जा रहा है।

लोकार्पण समिति छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष इस्माईल खान ने कहा कि समाज सेवा कार्य के अंतर्गत भिलाई 3 क्षेत्र में समिति द्वारा गठित महिला समूह को नि:शुल्क आरी वर्क, मटका कलाकृति, दीया बाती निर्माण, अगरबती, सिलाई कढ़ाई, मेहदी, ब्यूटी प्रशिक्षण, दोना पत्तल, निर्माण कार्य कुशल प्रशिक्षित महिलाओं के माध्यम से प्रशिक्षण कार्य प्रदान की जा रहा है। महिला समूह द्वारा निर्मित सामग्रियों की बिक्री समिति द्वारा की जा रही है। आज समिति से जुड़ कर सैकड़ों महिलाएं आर्थिक रुप से सक्षम हो रही है जिन महिला समूह की महिलाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करनी हो तो वे समिति से संपर्क कर सकती है। लोकार्पण समिति के।

सहयोग से अनन्य महिला स्व सहायता समूह उतर डबरा पारा में महिला समूह की 40 महिलाओं को दोना पत्तल निर्माण  कार्य के साथ बिक्री कला का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें समूह कीअध्यक्ष सुमन बाई ठाकुर, सचिव मंजू साहू, जलयात्री वर्मा, बबीता कंवर, पूर्णिमा वर्मा, दुर्गा साहू, प्रेमिन बाई, महेश्वरी धुरु, गोमती बाई, सपना धुरु, संतोषी साहू, मुन्नी बाई वर्मा सहित अन्य महिलाए प्रशिक्षण कार्य में उपस्थित हुए।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news