रायपुर

खारून नदी में विसर्जन कुंड तैयार, सीसीटीवी की निगरानी में होगा दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन
14-Oct-2021 5:36 PM
 खारून नदी में विसर्जन कुंड तैयार, सीसीटीवी की निगरानी में होगा दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 अक्टूबर। खारून नदी में दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन की सारी तैयारियां पूरी हो गई है। अस्थाई रूप से विसर्जन कुंड तैयार किया गया है। सीसीटीवी की निगरानी में दुर्गा का विसर्जन होगा।

 कलेक्टर सौरभ कुमार, और आयुक्त प्रभात मलिक ने महादेवघाट स्थित मूर्ति विसर्जन के अस्थाई विसर्जन कुंड की प्रशासनिक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया, और व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई निर्देश भी दिए।

 बताया गया कि नगर निगम द्वारा दुर्गा माता की मूर्तियों के विसर्जन के लिए सभी जरूरी तैयारियां की गई हैं। अस्थाई विसर्जन कुंड के जल के शुद्धिकरण हेतु ब्लीचिंग पावडर, और एलम की व्यवस्था की गई है। वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था देने की तैयारी के तौर पर जनरेटर की व्यवस्था रखी गई है। परिसर में अस्थाई वाहन पार्किंग की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से पूजा सामग्रियों के विसर्जन के लिए अलग से ड्रम की व्यवस्था की गयी है।

परिसर में कचरा परिवहन के लिए दो चक्रीय एवं चारपहिया वाहनों का प्रबंध स्वच्छता निरंतरता से परिसर में कायम रखने किया गया है। सम्पूर्ण परिसर में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। अस्थाई विसर्जन कुंड क्षेत्र के परिसर में कानून व्यवस्था एवं शान्ति कायम रखने पुलिस कंट्रोल रूम पुलिस बल की व्यवस्था देने बनाया गया है, पृथक से नगर निगम रायपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी हेतु नगर निगम कंट्रोल रूम बनाया गया है, निगम अधिकारी एवं कर्मचारीगण यहाँ लगातार ड्यूटी करते हुए सम्पूर्ण विसर्जन व्यवस्था का संचालन सभी शासकीय विभाग के अधिकारियों के सहयोग से मॉनिटरिंग के साथ करेंगे।

 परिसर में जवारा विसर्जन हेतु प्रवेश स्थल चिन्हाकित किया गया है एवं पूजा सामग्रियों की कंपोस्टिंग की व्यवस्था दी गयी है। अस्थाई विसर्जन परिसर में अस्थाई शौचालय की व्यवस्था दी गयी है. इसी प्रकार से मूर्ति विसर्जन सुविधा के लिये अस्थाई विसर्जन कुंड में क्रेन, नावों, गोताखोरों की टीम को सुसज्जित रूप में तैनात किया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news