महासमुन्द

पिथौरा में 40 फीट के रावण का होगा दहन
14-Oct-2021 8:48 PM
पिथौरा में 40 फीट के रावण का होगा दहन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 14 अक्टूबर। कोविड बंदिशों में ढील मिलते ही इस वर्ष दशहरा पर्व के अवसर पर भव्य रामलीला का आयोजन किया गया है। दशहरा के दिन रावणभाठा मैदान में रावण का 40 फीट ऊंचा पुतला जलाया जाएगा। इसके बाद आतिशबाजी का कार्यक्रम आयोजित है।

नगर में इस वर्ष नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव के नेतृत्व में दशहरा उत्सव की तैयारियां पूर्ण हो गयी है। इस वर्ष 40 फ़ीट ऊंचा रावण का पुतला जलाया जाएगा। इस बार भी नगर के दो युवा कलाकार आकाश यादव एवं प्रकाश यादव द्वारा बनाया जा रहा है। इसके अलावा नगर पंचायत के कर्मी श्याम तिवारी, पार्षद टेकु साहू एवं तरुण पांडेय भी लगातार तैयारी में जुटे हंै।

रात में दुकालू यादव नाईट
कल दशहरा के दिन रामलीला के बाद छत्तीसगढ़ी भजन सम्राट दुकालू यादव का कार्यक्रम रात 10 बजे से प्रारम्भ होगा। दो वर्षों बाद हो रहे सार्वजनिक कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटना तय माना जा रहा है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news