महासमुन्द

शराब बेचे जाने और गांव में बढ़ते अपराध को लेकर महिलाएं थाना घरने की तैयारी में, डॉ. चोपड़ा साथ होंगे
16-Oct-2021 4:59 PM
शराब बेचे जाने और गांव में बढ़ते अपराध को लेकर महिलाएं थाना घरने की तैयारी में, डॉ. चोपड़ा साथ होंगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 16 अक्टूबर।
गांव में शराबबंदी को लेकर गांव की महिलाएं लामबंद हो गई हैं। महिलाओं ने शराब बेचे जाने और बढ़ते अपराध के मामले को लेकर थाना घेराव की तैयारी की है। इस संबंध में महिलाओं ने पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा से मुलाकात कर शराबबंदी के इस अभियान के साथ देने के लिए कहा।

मामला महामसुंद विधानसभा के ग्राम सरकड़ा है। पिथौरा ब्लॉक में स्थित ग्राम सरकड़ा की महिलाएं शराबियों तथा बढ़ते अपराध के मामलों को लेकर परेशान हैं। महिलाओं ने बताया कि गांव में अवैध रूप से शराब की बिक्री जोरों पर है।
इस मामले में डॉ. विमल चोपड़ा कहते हैं कि गांव में पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं ने जय मां शीतला महिला कमांडो टीम गठित किया है, लेकिन शराब के आदी उनकी बातों को नहीं सुन रहे हैं। पुलिस भी उनका साथ नहींदे रही है। इसीलिए महिलाएं रैली निकालकर थाना पहुंचने और प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही हैं।

डॉ. चोपड़ा से मुलाकात करने वालों में सरकड़ा निवासी रेखाबाई ठाकुर अध्यक्ष, आशाबाई सिन्हा, केकती ठाकुर, रूदनी ठाकुर,  मानो ठाकुर, लक्ष्मी भउर, कौशिल्या ठाकुर, अहिल्या ठाकुर, बीरजा ठाकुर, सुकती ध्रुव, मानमोति सेन, हीरा ठाकुर, बेदबाई विश्वकर्मा, हेमकुंवर, अनुसुईया ठाकुर, राधा ठाकुर, मंजीत बरिहा, नाथुराम सिन्हा, कन्हैया ठाकुर,  मधु ठाकुर, रूद्रमणि ठाकुर,  नारायण सिन्हा आदि शामिल हैं।  
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news