बलौदा बाजार

हर नागरिक को शस्त्र-शास्त्रों का ज्ञान होना चाहिए-तिवारी
16-Oct-2021 5:31 PM
हर नागरिक को शस्त्र-शास्त्रों का ज्ञान होना चाहिए-तिवारी

विहिप बजरंग दल ने की शस्त्र पूजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 16 अक्टूबर। 
विश्व हिंदु परिषद-बजरंगदल ने दशहरा पर जिले में शस्त्र पूजा का आयोजन किया। इसी कड़ी में बलौदाबाजार नगर के माँ षष्टी देवी मंदिर में शस्त्र पूजा की गई।
जिलाध्यक्ष अभिषेक (मिकी) तिवारी ने शास्त्रों की विधि विधान से पूजा कर इस पूजा के ऐतिहासिक महत्ता को बताते हुए वर्तमान परिदृश्य मे हर हिंदू को शस्त्र एवं शास्त्रों के ज्ञान की अनिवार्यता पर बल दिया।

श्री तिवारी ने बताया कि वर्तमान मे भारत भूमि शत्रुओं से घिरी हुई हैं। पाकिस्तान के साथ साथ चीन भी हमारे देश के प्रति बुरी मंशा रखता हैं, देश के हर नागरिक को अनिवार्य रूप से शस्त्र एवं शास्त्रों की शिक्षा दी जानी चाहिए ताकि हमारे युवा देश एवं धर्म की रक्षा के लिए सदैव तैयार रहे। देश के हर स्कूल में हर बच्चें को सैनिक शिक्षा अनिवार्य दिया जाना चाहिए।

इस आयोजन मे विश्व हिन्दू परिषद - बजरंगदल जिलाध्यक्ष अभिषेक (मिकी) तिवारी, प्रांत सोशल मीडिया प्रभारी हेमंत वर्मा, जिला सुरक्षा प्रमुख दलजीत सिंह चावला, कोषाध्यक्ष शिवप्रकाश तिवारी, जिला सह सेवा प्रमुख लक्ष्मेन्द्र अग्रवाल, विहिप नगर अध्यक्ष महेश ठाकुर ,भाजयुमो नगर अध्यक्ष वासुदेव ठाकुर लाला, भाजयुमो महामंत्री तरूण वर्मा, जिला अध्यक्ष पतंजलि भारत स्वाभिमान न्यास हेमंत टिकरिहा, सुशील सराफ, गजेंद्र देवांगन, अचिन्त्य तिवारी, धरूण तिवारी, मातृशक्ति उन्नति ठाकुर, छोटी यादव, काजल, राखी, मंजु यादव, आराध्या तिवारी, समीक्षा तिवारी, मनस्वी तिवारी, सागर निषाद, गुलशन वर्मा, महेश धु्रव, तनुज वर्मा, सागर यादव, अश्वनी वर्मा सहित बड़ी संख्या में सनातनियों ने पूजा की।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news