रायपुर

पहलवान स्व. कन्हैयालाल कसार की 19वीं पुण्यतिथि 18 को
16-Oct-2021 6:32 PM
पहलवान स्व. कन्हैयालाल कसार की 19वीं पुण्यतिथि 18 को

रायपुर, 16 अक्टूबर। रायपुर कॉन्वेंट उ.मा.वि. के संस्थापक स्व. कन्हैयालाल कसार उस्ताद की स्मरण 19वीं पुण्यतिथि 18 अक्टूबर को सत्तीबाजार रायपुर में मनाया जायेगा।

उनके पिता दयाराम कसार ख्याति प्राप्त पहलवान थे उन्हीं का अनुसरण करते हुए पहलवान बन गये और खूब नाम कमाये। पत्नी का नाम मनोरमा कसार हैं।

आज से 98 वर्ष पूर्व जब छुआछुत का काफी बोलबाला था उस समय भी सभी जाती धर्म के लोगों को कुश्ती सिखाते थे।  80 वर्ष पूर्व रायपुर शहर में 7 व्यायाम शाला थे जैसे बढ़ईपारा व्यायाम शाला, शुक्रवारी बाजार व्यायाम शाला, बंजारी चौक व्यायाम शाला, जैतु साव मठ व्यायाम शाला, दन्तेश्वरी व्यायाम शाला, जोरापारा व्यायाम शाला, नयापारा व्यायाम शाला। आपके गुरू स्वर्गीय श्री आलोपी पहलवान जी थे, जो कानपुर के जाने-माने कुश्ती के उस्ताद थे। कुश्ती के प्रति रूझान को देखकर आलोपी पहलवान ने स्व. कन्हैयालाल कसार को कुश्ती के अनेकों दांव-पेंच सिखाये। प्रतिदिन 5 से 6 घंटे तक व्यायाम करते थे। वे अधिकतर 3000 बैठक एवं 3000 दण्ड मारा करते थे। उन्हे कुश्ती में अच्छी ख्याति प्राप्त था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news