बलौदा बाजार

अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है दशहरा-शकुंतला
16-Oct-2021 8:43 PM
  अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है दशहरा-शकुंतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कसडोल, 16 अक्टूबर। नगर के तहसील प्रांगण के विशाल मैदान में बड़े ही उल्लासपूर्ण माहौल में ऐतिहासिक दशहरा पर्व सम्पन्न हुआ।

दशहरा पर्व में मुख्य अतिथि की आसन्दी से शकुंतला साहू क्षेत्रीय विधायक ने अपार भीड़ को सम्बोधित करते हुए कहा कि दशहरा पर्व में रावण का दहन कर असत्य पर सत्य की जीत, अधर्म पर धर्म की जीत, बुराई पर भलाई की जीत को प्रदर्शित करता है। इंसान को परोपकार और सेवा का भाव जीवन का लक्ष्य बनाकर आगे बढऩा चाहिए। इसी भाव को लेकर हमारी सरकार लोक कल्याण के कार्यों पर अनवरत लगी हुई है। श्रीराम वन गमन पथ विकास योजना इसी का एक माध्यम है, जिससे पूरे देश ही नहीं विदेशी पर्यटक भी छत्तीसगढ़ को यादगार रखें। शुश्री साहू ने भव्य आयोजन के लिए समिति के अध्यक्ष ऋत्विक मिश्रा सहित सभी सदस्यों को बधाई दी।

कार्यक्रम के अध्यक्षीय मंच से संबोधित करते हुए किसान कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि भूपेश सरकार लगातार जनकल्याणकारी काम कर रही है । चंदखुरी में माता कौशल्या मंदिर सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। साथ ही पूरे प्रदेश के श्रीराम वनगमन पथ का विकास करने संकल्प लिया है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलौदाबाजार हितेंद्र ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष कसडोल नीलूचन्दन साहू ने दशहरा पर्व पर छत्तीसगढ़ वासियों को बधाई दी और कहा कि आने वाला समय सुख और शांति से गुजरे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों का दशहरा समिति द्वारा मंचस्थ स्वागत किया गया। जिसके पश्चात श्रीराम रावण सेना का मंचस्थ प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर लम्बी कूद ऊंची कूद खेल का आयोजन किया गया। जिसके विजेता प्रतिभागी को प्रशस्ति पत्र के साथ मुख्य अतिथि नें नगद पुरस्कार प्रदान किया। जिसके बाद आतिश बाजी के साथ रावण पुतला का दहन किया गया।

दशहरा पर्व के अवसर पर अध्यक्ष ऋत्विक मिश्रा सहित सदस्यों अशोक यादव नीरेंद्र क्षत्री भावेश यादव चन्दन साहू हरिराम कैवर्त आदि, हमाल संघ के संरक्षक राजेश कन्नौजे जिला पंचायत सदस्य विक्रांत साहू गोरेलाल साहू पार्षद रामखिलावन डहरिया सेवती कैवर्त चंद्रिका वैष्णव गुनिराम साहू महिला कांग्रेस अध्यक्ष ललिता यादव जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मानस पांडे चन्दन साहू मोहरसाय चेलक ईश्वर यादव बसन्त श्रीवास मुरारी धीवर सहित पत्रकार गण उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news