कोण्डागांव

पेड़ से टकराई कार, 2 की मौत
16-Oct-2021 10:52 PM
 पेड़ से टकराई कार, 2 की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 16 अक्टूबर। उमरकोट  (ओडिशा) मार्ग पर बफना गांव के पास 15 अक्टूबर को एक कार पेड़ से टकरा गई। जिससे कोण्डागांव के दो युवकों की मौत हो गई हैैं। घटना के बाद से नगर में शोक का माहौल है। मृतक में एक कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यक्रर्ता थे, जिसके चलते उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम ने अंतिम विदाई देते हुए कंधा दिया।

जानकारी अनुसार, कोण्डागांव के जामकोटपारा चौके के पास संचालित पेट्रोल पंप के पास रहने वाले परमेंद्र साहू (45) पिता स्व अमर सिंह साहू अपने मित्र के गगनदीप सिंह टाक (33) पिता रविन्द्र सिंह निवासी अडक़ाछेपड़ा वार्ड के साथ बफना गांव की ओर जा रहा था। बफना गांव पहुंचने से पहले उनकी कार सीजी 27 एल 0876 शिव मंदिर से पहले अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, कार के परखच्चे उड़ गए और कार चला रहे परमेंद्र साहू की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं गगनदीप सिंह टाक ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सडक़ हादसे के बाद दोनों कार में ही फंसे रह गए, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद कार से निकाला जा सका।

परमेंद्र साहू कांग्रेस के सक्रिय सदस्य थे, और उन्हें पार्टी ने सेक्टर प्रभारी का दयित्व दिया हुआ था। इस घटना से नगर में शोक का माहौल है। दुखद घटना की जानकारी मिलते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम रायुपर से कोण्डागांव पहुंचे। इसके बाद नारंगी नदी मुक्तिधाम ले जाते हुए मोहन मरकाम ने कंधा देकर उन्हे अंतिम विदाई दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news