बस्तर

भाजपा पहले करें अपना आत्म अवलोकन- कांग्रेस
16-Oct-2021 10:53 PM
 भाजपा पहले करें अपना आत्म अवलोकन- कांग्रेस

जगदलपुर, 16 अक्टूबर। भाजपा प्रवक्ता केदार कश्यप के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा है कि भाजपा अपनी पार्टी का आत्म अवलोकन करें। प्रदेश सरकार अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर रही है, जबकि भाजपा का इतिहास बताता है कि विपक्ष में आने के बाद इन्होंने हमेशा सांप्रदायिक राजनीति का सहारा लेकर प्रदेश के सौहार्दपूर्ण वातावरण को बिगाडऩे की कोशिश की है।कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दुबे ने जारी विज्ञप्ति में कहा है 15 सालों के कुशासन के पश्चात 15 सीट प्राप्त न कर सकने वाली भारतीय जनता पार्टी आज प्रदेश की जनता के सामने हाशिए पर पहुंच चुकी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कार्यशैली पूरे प्रदेश सहित राष्ट्र स्तर पर  सम्मानित हो रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में आने के पश्चात से हर वर्ग, समुदाय का विश्वास सरकार के प्रति बढ़ा है और उनकी उतरोत्तर निरंतर प्रगति हो रही है। कांग्रेस सरकार के महज ढाई साल के कार्यकाल के पश्चात भारतीय जनता पार्टी आज संपूर्ण प्रदेश में अपना अस्तित्व तलाश कर रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में सत्ता एवं संगठन के बीच एक बेहतर तालमेल है और आम जनता सहित संगठन का हर निष्ठावान कार्यकर्ता अपने क्षेत्र की समस्याओं को शासन तक पहुंचाने की क्षमता रखता है।

विगत ढाई वर्षों में कार्यकर्ताओं की मेहनत और शासन की स्पष्ट नीतियों के कारण प्रदेश सरकार गांव-गांव के गली कूचे तक पहुंच चुकी जिसमें निसंदेह कांग्रेस संगठन की एक महती भूमिका रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा है कि भाजपा प्रवक्ता केदार कश्यप को अध्यक्ष मोहन मरकाम पर आरोप लगाने से पहले इन तथ्यों पर चिंतन करना चाहिए था कि कांग्रेस संगठन ने कभी भी किसी भी प्रदेश में सुचारू रूप से चलती सरकार को हटाने का प्रयास नहीं किया जिसके नायाब उदाहरण गुजरात और उत्तराखंड में देखने को मिलते हैं। जिससे स्पष्ट हो जाता है कि भाजपा में संगठन, केंद्रीय सत्ता और प्रदेश की सरकारों पर हावी है। इसी प्रकार छ. ग. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विधायक बनने से पूर्व से पैदल यात्रा कर मां दंतेश्वरी की सेवा याचना करते रहें हैं और वर्तमान परिवेश में उनकी इस पैदल यात्रा और मौन व्रत को किसी राजनैतिक उद्देश्य से जोडऩा उनकी ओछी मानसिकता का परिचायक है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news