रायपुर
मिलिए मंत्री से कार्यक्रम कल, मंत्री डॉ. प्रेम साय सिंह कार्यकर्ताओं से मिलेंगे
17-Oct-2021 5:44 PM
रायपुर, 17 अक्टूबर। मिलिए मंत्री से कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा, आदिम जाति कल्याण मंत्री डॉ. प्रेम साय सिंह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में 18 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ और जनसामान्य से मिल कर उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे।