गरियाबंद

विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की जीत और सात्विक ऊर्जा लेकर आता है - अनीता
17-Oct-2021 5:56 PM
विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की जीत और सात्विक ऊर्जा लेकर आता है - अनीता

राजिम, 17 अक्टूबर। जिला पंचायत सदस्य अनीता धु्रव ने क्षेत्र के लोगों को दशहरा पर्व की बधाई देते हुए कहा कि दशहरा का त्योहार बुराई पर सच्चाई की जीत का प्रतीक है।
अनीता धु्रव ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि हमारे भारतीय त्यौहारों की सबसे अच्छी बात यह है कि उनमें से अधिकांश अपने साथ एक नैतिक शिक्षा लेकर आते हैं। ऐसा ही एक प्रसिद्ध त्योहार दशहरा है। दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। यह पर्व सभी को संदेश देता है कि चाहे कुछ भी हो, सत्य की हमेशा विजय होती है।

आगे कहा कि हम बाहर रावण का पुतला तो जलाते है, लेकिन अंदर उसे पोषित करते हंै। लोगों को इस दिन अपने अंदर के रावण पर विजय प्राप्त कर हर्षोल्लास के साथ यह पर्व मनाना चाहिए। जिस प्रकार अंधकार का नाश करने के लिए एक दीपक ही काफी होता है, वैसे ही अपने अंदर के रावण नाश करने के लिए एक सोच ही काफी है। विजयादशमी एक ऐसा पर्व है, जो लोगों के मन में नई ऊर्जा, बुराई पर अच्छाई की जीत और नई चाह और सात्विक ऊर्जा भी लेकर आता है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news