बलौदा बाजार

झांकी प्रदर्शन, शोभायात्रा के साथ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन
17-Oct-2021 6:42 PM
झांकी प्रदर्शन, शोभायात्रा के साथ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

नगर पंचायत ने दिया पुरस्कार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कसडोल, 17 अक्टूबर। 
नगर के दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार को भव्य झांकियों गाजे बाजे डीजे आदि के साथ हर्षोल्लास के साथ दुर्गा समितियों द्वारा पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच एक साथ नगर के बांधा तालाब में किया गया। वही झांकियों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले समितियों को नगर पंचायत द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

नगर में स्थापित सभी स्थलों की दुर्गा मूर्तियां पुराना नगर पंचायत कार्यालय स्व.कन्हैयालाल शर्मा चौक पर बारी बारी से लाईन लगी। जिसके बाद एकसाथ बिसर्जन के लिए रवाना हुई, जिसमें रास्ते में गतवा तालाब के पास झांकी प्रतियोगिता पंडाल के सामने से गुजरी और देर शाम रामसागर तालाब में विसर्जित हुई।

ज्ञात हो कि कसडोल का दुर्गा विसर्जन बलौदाबाजार जिला ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में विख्यात है। यहां दुर्गा विसर्जन को सभी समितियों द्वारा एक साथ दशहरा के दूसरे दिन किये जाने की परंम्परा वर्षो से चली आ रही है। यहां के दुर्गा समितियों द्वारा इस दिन एक से बढक़र एक झांकी सजाई जाती है। जिसके कारण बलौदाबाजार जिला ही नहीं अन्य जिले से भी बड़ी संख्या में लोग देखने पहुंचते है। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में आस पास व दूर दराज से लोग देखने पहुंचे। चूंकि विगत वर्ष कोरोना महामारी को देखते हुए शासन प्रशासन द्वारा बनाये कड़े नियमों के कारण यहाँ कही पर भी दुर्गा प्रतिमा स्थापित नहीं हो पाया था, जिससे आयोजन होने से इस वर्ष लोगों में दोगुना उत्साह देखा गया है। हालांकि प्रतिमा के अभाव में  दूसरे वर्षो की अपेक्षा इस वर्ष कुछ कम जगहों पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित किया गया था।

नगर पंचायत द्वारा झांकियों पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एकता नव दुर्गा उत्सव समिति पारस नगर सेक्टर 2 द्वारा तांगा, बग्गी,2 रथ, धुमाल, बैण्ड, नृत्य  व 4 ट्रेक्टर सहित विभिन्न झांकियों में भारत माता, राम वन गमन, छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी, के अलावा बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ तथा कोरोना वायरस से बचाव सहित कई प्रदर्शन किया गया, जिसके कारण प्रथम पुरस्कार रु 15001 रु एवं द्वितीय जन मानस दुर्गा समिति पारस नगर सेक्टर 1 को स्थान प्राप्त करने वाले को 10 हजार रु व तृतीय मा भवानी दुर्गा समिति रामसागरपारा स्थान प्राप्त करने वाले समिति को 7001 रु  के अलावा सांत्वना पुरस्कार के रूप में सभी समितियों को 15 -15 सौ रुपये व सभी समितियों को मोमेंटो दिया गया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष नीलू चंदन साहू, किसान समिति के संरक्षक मनीष मिश्रा, प्रतिष्ठित व्यवसायी कमलेश साहू, रमेश साहू, वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र साहू , अशोक यादव भाजपा के जिला महामंत्री राजकुमार जायसवाल.राजकुमार साहू जिला मंत्री भाजपा, सुरेन्द्र साहू, नीरेंद्र क्षत्रिय, ऋत्विक मिश्र उपाध्यक्ष न प कसडोल, पार्षद गुनी राम साहू, विनोद बंजारे, विकाश यादव, खिलावन डहरिया, योगेश बंजारे जनपद सदस्य, अशोक यादव पूर्व पार्षफ एवं पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत कसडोल, राकेश साहू, चतुर क्षत्री, राज सोनी, कुशल साहू, शुरेंद्र साहू, गोपाल साहू सचिव, द्वारिका निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व ग्रामीण जन उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम में जहां नागरिकों द्वारा सभ्यता का परिचय देते हुए शांति का माहौल बनाये रखा वही पुलिस प्रशासन का सराहनीय योगदान रहा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news