दुर्ग

रावण पुतले का दहन
17-Oct-2021 7:44 PM
रावण पुतले का दहन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 17 अक्टूबर। राष्ट्रीय पर्व उत्सव समिति द्वारा रविशंकर स्टेडियम में विजयदशमी पर्व का आयोजन धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 मुख्य अतिथि दुर्ग विधायक, अध्यक्ष वेयर हाउस अरूण वोरा, विशेष अतिथि भजन सिंह निरंकारी, राधेश्याम शर्मा, आर.एन. वर्मा, संदीप वोरा थे। विजयादशमी पर्व के उपलक्ष्य में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए अरूण वोरा ने सभी को विजयादशमी की बधाई दी। स्टेडियम आयोजित जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन, पीडब्ल्यूडी एवं पुलिस प्रशासन, फारेस्ट विभाग एवं राष्ट्रीय पर्व उत्सव समिति के सदस्य नंदू महोबिया, राजेन्द्र त बोली, अनील ताम्रकार, कैलाश पंडा, लक्ष्मीनाथ कसार को सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया। समिति के मार्गदर्शक रहे मोतीलाल वोरा, भंवर लाल जैन एवं मो. रजा को श्रद्धांजलि अर्पित की। रावणदहन के पूर्व कोविड-19, कोरोना महामारी के प्रतीक स्वरूप पुतला का दहन अरूण वोरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर कलाकार एवं साजसज्जा के लिए विद्युत व्यवस्था हेतु शर्मा लाईट मनीष शर्मा, ध्वनि व्यवस्था महेश बहादुर सिंग ठाकुर, रामलीला मंडली के चंद्रदीप ताम्रकार, मनोज ताम्रकार, रावण निर्माता आनंद तंबोली, को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद जोशी एवं आभार प्रदर्शन शिवाकांत तिवारी ने किया। रावण दहन में मुख्य रूप से अलताफ अहमद, अजय मिश्रा, रामकली यादव, वायके सिंह, सौरभ ताम्रकार, भुनेश्वरी रानी सहित गणमान्य नागरिकगण मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news