सरगुजा

युवा मोर्चा ने सीएम का फूंका पुतला
17-Oct-2021 10:36 PM
युवा मोर्चा ने सीएम का फूंका पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर,17 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश आह्वान पर भाजयुमो सरगुजा के द्वारा जिला अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह के निर्देश में पत्थलगांव में हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सरगुजा के सभी मंडलों में भूपेश बघेल का पुतला दहन किया।

 भाजयुमो जिला महामंत्री संजीव वर्मा ने कहा कि यह घटना हम सब को झकझोर देने वाली है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ऐसे प्रशासनिक लापरवाही का कड़ा विरोध करती है।

इस दौरान भाजयुमो जिला महामंत्री अंशुल श्रीवास्तव ने कहा कि  सार्वजनिक आयोजनों में बैरिकेडिंग एवं पुलिस व्यवस्था का न होना प्रशासन की कार्यप्रणाली संदेहास्पद है और एक गांजे से भरी हुई गाड़ी ओडिशा से आती है और छत्तीसगढ़ के कई बैरियर को पार करके शहर के व्यस्ततम मार्ग में घुस जाना यह प्रशासन की बहुत बड़ी लापरवाही है, इसका भारतीय जनता युवा मोर्चा विरोध करती है एवं मृतकों एवं घायलों के परिवारों को उचित मुआवजे की मांग करती है। अंबिकापुर मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा निशान सिंह ने कहा कि आज हमने मुख्यमंत्री का पुतला दहन पत्थलगांव में हुई घटना में प्रशासन-शासन की उदासीनता को लेकर किया है। हम मृतक के परिवारजनों को मुआवजे के लिए 1 करोड़ रुपए एवं घायलों को 50-50 लाख की मांग करते हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news