जशपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 18 अक्टूबर। रविवार को शिव मंदिर प्रांगण लोटा में ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें ब्लॉक विस्तारीकरण एवं महाकुल कर्मचारी संगठन के लोग मौजूद रहे
बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश पदाधिकारी भगवानो यादव ,प्रदेश प्रवक्ता धनुर्जय यादव, ब्लॉक अध्यक्ष परमेश्वर यादव, वरिष्ट समाज सेवक केशव यादव, रविशंकर यादव, हेमंत यादव एवं समस्त जागरूक समाज सेवी बंधुओं के द्वारा सर्व सम्मति से चयनित किया गया। जिसमें महाकुल कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी-संरक्षक के रूप में भानु प्रताप यादव,अध्यक्ष बसंत गृही(रायकेरा),उपाध्यक्ष दुष्यंत यादव (रेंगले),महामंत्री कमलेश यादव (रायकेरा),सचिव रमेश यादव (बुढ़ाडांड),कोषाध्यक्ष नरेन्द्र यादव (खंताडांड),मनोनित किया गया।
वहीं ब्लॉक महाकुल समाज का विस्तार करते हुए बगीचा के अर्जुन यादव लोकनाथ यादव लोटा महेश्वर यादव ढोढर अम्बा लक्ष्मी यादव करमा हरिश्चंद्र यादव कलिया को उपाध्यक्ष एवं महामंत्री दिलीप यादव सुतरी त्रिलोचन यादव भितघरा मंत्री नरेश यादव खरीडांड कुंवर यादव कदम टोली गोतम यादव गैलुंगा गणेश यादव रेंगले कुंवर यादव पतराटोली, मुख्य सचिव डीडी यादव महादेवडांड,सचिव गणेश यादव ,तम्बाकछार ललीत यादव रनपुर सहसचिव रवि यादव, बच्छरांव, धर्मेंद्र यादव, टांगरडीह सिरोमणी यादव डेंगुरजोर, कोषाध्यक्ष त्रिनाथ यादव टट्केला एवं प्रवक्ता के रूप में रवि यादव बैगाकोना अच्चुतानंद यादव पुरंगा, विधि प्रकोष्ठ धनेश्वर यादव बगीचा बालेश्वर यादव भितघरा को मनोनित किया गया है। समस्त महाकुल समाज के आये लोगो ने अपने अपने द्वारा समाज को मजबूत कर समाज के लोगो के लिए बेहतर कार्य करने कहा गया।
ब्लॉक उपाध्यक्ष अर्जुन यादव के द्वारा सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे पहली प्राथमिकता संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया, जिसमें समाज के हर ब्यक्ति को आगे आकर कार्य करने की आवश्यकता है। जिससे समाज को उच्च स्तर पर मजबूती मिल संके। जब हम सभी मिल कर अपने संस्कार व संस्कृति पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य करेंगे, तो महाकुल समाज नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ पायेगा। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक अध्यक्ष परमेश्वर यादव ने महाकुल समाज के सभी आये सदस्यों को आभार माना।