गरियाबंद

हर्षोल्लास के साथ मनी विजयादशमी
18-Oct-2021 6:50 PM
 हर्षोल्लास के साथ मनी विजयादशमी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबन्द, 18 अक्टूबर। जिला मुख्यालय में हर्ष उल्लास के साथ विजयादशमी पर्व मनाया गया। 20 फीट रावण का पुतला दहन के पश्चात जय श्री राम के जयकारा से रावण भाठा गूंज उठा। वही लोगों द्वारा एक दूसरे को बधाई दी गई।

 शुक्रवार को  विजयादशमी को लेकर जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों मे खासा उत्साहित थे। प्रतिवर्ष की भांति रावण भाठा व दशहरा उत्सव समिति द्वारा गांधी मैदान में दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया, नगर पालिका प्रशासन द्वारा  सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 रावण भाटा में नगर पालिका प्रशासन द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव में नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके व अध्यक्ष गफ्फु मेमन सहित सभी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में रावन का दहन पश्चात  नगरवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी।  नगरपालिका अध्यक्ष ने  कहा कि जिस प्रकार रावण के दहन के साथ सारी बुराइयों का नाश होता है। उसी प्रकार हम भी आज के दिन है संकल्प ले कि जो भी बुराइयां समाज में व्याप्त है। उसका हम नाश करेंगे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने वार्डवासियों की मांग पर रावण भाठा  तालाब के साफ सफाई के लिए अपने निधि से एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप नपा सभापति आसिफ मेमन, वंश गोपाल सिन्हा, विष्णु मरकाम, नीतू देवदास, पार्षद रिखिराम यादव, रितिक सिन्हा, विमला साहू, प्रह्लाद ठाकुर, छगन यादव सहित पालिका के अधिकारी कर्मचारी, नगर के गणमान्य नागरिक, प्रबुद्ध जन एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

  विजय दशमी के अवसर पर अंचल की सभी आराध्य देवी देवताओं  रावण भाठा में सभी देवियों का परम्परा पहुंच एक दूसरे से भेंट किया।  रामलीला टोली द्वारा राम रावण युद्ध का मंचन कर रावण का वध किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शाम होते ही पुलिस व स्थानीय प्रशासन की टीम भी मैदान में तैनात रही। एसडीओपी संजय धु्रव, थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान शांति व्यवस्था के लिए मौजूद रहें।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news