कांकेर

केशकाल घाटी पर ब्रेक फेल, ट्रक ने 3 वाहनों को ठोका, 5 घंटे जाम
18-Oct-2021 9:06 PM
  केशकाल घाटी पर ब्रेक फेल, ट्रक ने 3 वाहनों को ठोका, 5 घंटे जाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 18 अक्टूबर। बीती रात केशकाल घाटी में एक भारी ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण अन्य वाहनों से टकराने के बाद नेशनल हाईवे पांच घंटे जाम रहा। जिससे घाटी के दोनों छोर कांकेर और केशकाल की ओर सैकड़ों वाहनों का जमावड़ा हो गया था। जिसे यातायात पुलिस कांकेर एवं थाना केशकाल जिला कोंडागांव की पुलिस टीम ने मिलकर बहाली की। 

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात्रि 10 बजे ट्रक क्रमांक सीजी 04 एलई 9142 का ब्रेक फ़े ल होने से अनियंत्रित होकर तीन वाहनों को आगे पीछे से ठोकर मार दी। जिससे केशकाल घाटी के मोड़ क्रमांक 09 में ऊपर से नीचे तक जाम की स्थिति बन गई थी। जिसे देखते सडक़ दुर्घटना होने के अंदेशा पर यातायात पुलिस कांकेर द्वारा हाईवे पेट्रोलिंग की टीम  के माध्यम से अधिक जाम की स्थिति से नियंत्रण करने लखनपुरी एवं पप्पू ढाबा पास भारी वाहनों को रुकवाया गया।

इधर केशकाल पुलिस भी घाटी पहुंच कर वाहनों के जमावड़ा को कम करने के प्रयास में लगी रही। पांच घंटे की बड़ी मशक्कत के बाद जाम में फंसे वाहनों को हटाया जा सका। इसके बाद धीरे-धीरे घाटी और दोनों छोर पर फंसे वाहनों की आवाजाही चालू हुई और यातायात के लिए कांकेर और केशकाल के दोनों ओर मार्ग खुल गये,  तब कहीं यात्री बस, माल वाहक एवं कार सुचारु रूप से चलना प्रारम्भ हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news