महासमुन्द

श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी पलटी, 3 गंभीर
19-Oct-2021 4:42 PM
श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी पलटी, 3 गंभीर

चंद्रहासिनी दर्शन कर लौट रहे थे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19 अक्टूबर।
जांजगीर-चांपा जिले के चंद्रपुर स्थित चंद्रहासिनी माता का दर्शन कर वापस घर लौट रही एक श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी रविवार को सारंगढ़ व सरायपाली क्षेत्र के बार्डर कोडापाली नवागढ़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे गाड़ी में सवार महिला व पुरुष को चोंटे आई है। घायलों को डायल 112 की टीम ने सरकारी अस्पताल भर्ती कराया। हादसे में तीन महिलाओं को गंभीर चोटें आई है।

सभी घायल सरायपाली के ग्राम संतपाली के रहने वाले हैं। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया है। बताया जा रहा है कि कुछ महिलाओं को गंभीर चोंटे आई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्राम सारंगढ़ की ओर से आ रही पिकअप क्रमांक सीजी 07 बीएफ 8871 नवागाढ़ के पास पलट गई। पिकअप के चालक का नाम विजय साहू है। हादसे में सवार बच्चे, महिला व पुरुष को चोंटे आई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने डायल 112 की टीम को फोन किया। टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती क राया।

ग्रामीणों के मुताबकि गाड़ी में सवार सभी लोग सुबह दर्शन के लिए चंद्रपुर स्थित चंद्रहासिनी गए थे। ये लोग ग्राम संतपाली से सुबह सीजी 07 बीएफ 8871 से निकले थे। ग्रामीण दर्शन व घूमने के बाद इसी गाड़ी से वापस संतपाली आ रहे थे। गाड़ी में बच्चे, महिला व पुरुष सहित 12 लोग सवार थे। गाड़ी को गांव का ही विजय साहू (40) चला रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे थे।

बाइकें भिड़ीं, एक गंभीर
एक अन्य घटना में सरायपाली शहर के पुष्प वाटिका के पास सोमवार सुबह दो बाइक आपस में टकरा गई। इससे एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, यहां घटनास्थल पर ग्राम मोखापुटका निवासी ईश्वर पटेल (30) घायल पड़ा हुआ था, जिसे एम्बुलेंस डायल 112 के माध्यम से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news