कोण्डागांव

केशकाल में फिर बनेगा आधार कार्ड
19-Oct-2021 5:01 PM
केशकाल में फिर बनेगा आधार कार्ड

विधायक संतराम व नपं अध्यक्ष के हाथों उद्घाटन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 19 अक्टूबर।
नवीन आधार कार्ड बनवाने के लिए केशकाल एवं बड़ेराजपुर ब्लॉक के लोगों को विगत कई महीनों से भटकना पड़ रहा था। केशकाल और विश्रामपुरी क्षेत्र में अधिकतर लोगों को आधार कार्ड नहीं बनने के कारण फरसगांव और कोंडागांव जाना पड़ता था, लेकिन अब उन लोगों को इन समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्षेत्रवासियों की मांग को देखते हुए केशकाल के जैन कंप्यूटर्स में भी आधार कार्ड बनवाने की सुविधा उपलब्ध करवा दी गयी है। जिसका सोमवार को क्षेत्रीय विधायक संतराम नेताम एवं नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन जमीर खान के हाथों फीता काटकर उद्घाटन किया।

 ज्ञात हो कि लम्बे समय के इंतजार के बाद फिर से केशकाल में आधार कार्ड बनाने का कार्य शुरू होने वाला है। जिसका सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय में केशकाल में विधायक संतराम नेताम एवं न.पं अध्यक्ष रोशन जमीर की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर नवीन आधार कार्ड बनाने की शुरुआत की गई।

  इस मौके पर विधायक संतराम नेताम ने कहा कि कई महीनों से लोग आधार कार्ड बनाने के लिए फरसगांव व कोंडागांव चक्कर काटने पर मजबूर थे, लेकिन अब नगर पंचायत केशकाल में भी आधार कार्ड बनाए जाएंगे। अब लोगों को अन्य जगहों पर जाने की आवश्यकता नही पड़ेगी।

 रोशन जमीर खान ने कहा कि यदि आधार कार्ड बनवाने के वक्त अथवा बाद में कोई त्रुटि भी होती थी तो लोग त्रुटि में सुधार करवाने के लिए बाहर जाने पर मजबूर थे। जिसकी वजह से उनका पूरा दिन भी बर्बाद हो जाता था। साथ ही कई बार लिंक प्रॉब्लम के चलते आधार कार्ड नहीं बन पाता था जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब नगर पंचायत में जैन कंप्यूटर्स के द्वारा आधार कार्ड बनाया जाएगा जिसके चलते अब उन लोगों को जगह-जगह भटकने की आवश्यकता नहीं होगा।

इस सुविधा के लिए उपस्थित लोगों ने जिला प्रशासन को धन्यवाद भी ज्ञापित किया।
इस मौके पर जनपद पंचायत अध्यक्ष महेंद्र नेताम, नगर पंचायत उपाध्यक्ष बिहारीलाल शोरी, पीसीसी सचिव सगीर कुरैशी, पार्षद गीता ध्रुव, पार्षद हेमंत बांधे, मनोज तिवारी, नगर पंचायत सीएमओ नामेश कावड़े, आधार कार्ड संचालक सपना जैन सहित नगर पंचायत के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news