दुर्ग

भूपेश देश में सबसे अच्छे मुख्यमंत्री
19-Oct-2021 6:24 PM
भूपेश देश में सबसे अच्छे मुख्यमंत्री

वोरा ने सीएम को दी बधाई , मुख्यमंत्री के जनकल्याणकारी फैसलों की पूरे देश में चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 अक्टूबर। 
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा ने सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के बीच सर्वोच्च रेटिंग मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हार्दिक बधाई दी है। वोरा ने कहा कि आईएएनएस-सी वोटर गवर्नेंस इंडेक्स के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देश में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले मुख्यमंत्री हैं। वोरा ने कहा कि जनकल्याणकारी नीतियों और संवेदनशील फैसलों के कारण भूपेश बघेल की चर्चा पूरे देश में हो रही है।  

वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसानों का कर्जा माफ किया। किसानों से 25 सौ रुपए प्रति क्विटंल की दर से धान खरीदी करने राजीव गांधी न्याय योजना शुरू की। किसानों के साथ ही भूमिहीन मजदूरों को राहत देने के लिए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना शुरू की। आदिवासियों के हित में तेंदूपत्ता सहित 52 वनोपज की खरीदी समर्थन मूल्य पर करने का ऐतिहासिक फैसला भी किया। इन फैसलों से किसानों और आदिवासियों का जीवन समृद्ध हुआ है।   

वोरा ने कहा कि कोरोना संकटकाल में अपने माता पिता या पालक को खोने वाले बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा प्रदान करने महतारी दुलार योजना शुरू की गई। इसी तरह कोरोना संकट से निपटने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं जिसके कारण राज्य में कोरोना नियंत्रित हो गया है। महिलाओं और बच्चों के कुपोषण की समस्या दूर करने सुपोषण योजना, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, हाट बाजार क्लिनिक योजना सहित दर्जनों योजनाएं ऐसी हैं जिसका लाभ प्रदेश के हर वर्ग को मिल रहा है।

वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण वे देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बन गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता के साथ ही त्वरित निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की नीति, विशेषकर कमजोर और पिछड़ेपन को दूर करने किए गए कार्यों के कारण उन्हें देश का सबसे अच्छा मुख्यमंत्री और सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री चुना गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news