राजनांदगांव

नांदगांव की गुरूनानक स्कूल ने नेहरू हॉकी में जमाया कब्जा
19-Oct-2021 6:56 PM
  नांदगांव की गुरूनानक स्कूल ने नेहरू हॉकी में जमाया कब्जा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 19 अक्टूबर। 21वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता (नेहरू हॉकी अंडर-17 बालिका) राजनंादगांव में 17 एवं 18 अक्टूबर को आयोजित हुई। इसमें 4 संभाग दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर व बस्तर ने भाग लिया। इसमें प्रथम दुर्ग गुरूनानक स्कूल राजनंादगांव, द्वितीय बस्तर तथा तृतीय स्थान पर रायपुर ने प्राप्त किया।

दुर्ग संभाग की ओर से श्री गुरूनानक हायर सेकंडरी स्कूल राजनांदगांव ने अपने शानदार खेल के प्रदर्शन की बदौलत प्रथम स्थान प्राप्त  किया। उक्त प्रतियोगिता में विजय हासिल करने वाली टीम गुरुनानक स्कूल राजनांदगांव को फिरोज अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी व उषा चटर्जी  जिला शिक्षा खेल अधिकारी के आतिथ्य में विजेता ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

अतिथियों ने उनकी जीत की बधाई देते उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश की प्रथम महिला ओलयम्पियन रेणुका यादव, आशा थामस,  हॉकी कोच अनुराज श्रीवास्तव, साई कोच राशिद अजीज खान, गजेंद्र शर्मा, शिरीन बनो, किशोर धीवर, शकील अहमद, चंद्रहास साहू, कार्तिक यादव, शब्बीर सोलंकी, सुखदेव निर्मलकर आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news