बलौदा बाजार

बिलाईगढ़ में शाही दशहरा, जनसैलाब उमड़ा
20-Oct-2021 6:19 PM
बिलाईगढ़ में शाही दशहरा, जनसैलाब उमड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कसडोल, 20 अक्टूबर।
बिलाईगढ़ में राजमहल के द्वारा आयोजित भव्य राजशाही दशहरा 17 अक्टूबर को गाजे बाजे  और लाव लश्कर के साथ संपन्न हुआ।
प्राप्त समाचार के अनुसार बिलाईगढ़ स्थित राजमहल के परंपरा अनुसार भव्य राजा दशहरा रविवार 17 अक्टूबर को आयोजित किया गया था, जिसमें हजारों की तादाद में जनसैलाब उमड़ पड़ा। भव्य दशहरा महोत्सव राजा की शाही सवारी गाजे बाजे एवं लाव लश्कर के साथ राजमहल से दशहरा भाठा के लिए प्रस्थान होने के बाद रास्ते भर उपस्थित जन सैलाब के द्वारा जोर-जोर से राजा का जयकारा लगाते हुए आत्मियता के साथ अभिवादन कर रहे थे। दशहरा भाटा में मंच में पहुंचने पर सभी आगंतुकों के द्वारा राजा साहब का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। बिलाईगढ़ राजा ओमकारेश्वर शरण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राजमहल के परंपरा अनुसार प्रतिवर्ष भव्य दशहरा बनाने की घोषणा करते हुए सभी के सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

इसके पूर्व यहां आदिवासी परंपरा के अनुसार तीरंदाजी का कार्यक्रम हुआ जिसमें शिवा धनवार ग्राम मालूहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसे 1001 नगद व धोती इनाम स्वरूप प्रदान  किया गया तथा गढ तोड़ाई कार्यक्रम में ग्राम गदहा भाटा ने बाजी  मारा। जिसे इनाम स्वरूप एक बकरा दिया गया।

दशहरा महोत्सव में हजारों की तादाद में क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढक़र शामिल होते हुए पारंपरिक वेशभूषा में सजे राजा का एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए।
राजा दशहरा में प्रमुख रूप से  राजा साहब ओमकारेश्वर शरण सिंह उनके सुपुत्र सौभाग्य शरण सिंह एवं युवराज शरण सिंह के अलावा नगर एवं आसपास के गणमान्य नागरिकों में विक्रांत साहू सभापति जिला पंचायत, सरजू प्रसाद , रामनारायण देवांगन, द्वारका साहू, याद राम हिरवानी,  उपाध्यक्ष नगर पंचायत नरेश देवांगन, नरसिंग देवांगन, संतोष देवांगन, गणेश देवांगन, ईश्वर देवांगन, माडू देवांगन, गौरी देवांगन, एस एस शबर, योगेश शर्मा, धनेश यादव, शैलेंद्र देवांगन सीईओ, हेतलाल देवांगन, सी एमओ भूपेंद्र उपाध्याय आदि के अलावा, हजारों की तादाद में जन सैलाब उमड़ पड़ा था।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news