राजनांदगांव

छग जूनियर बालिका और सीनियर महिला हॉकी टीम रवाना
21-Oct-2021 5:49 PM
छग जूनियर बालिका और सीनियर महिला हॉकी टीम रवाना

राजनांदगांव, 21 अक्टूबर। 22 से 29 अक्टूबर तक सिमडेगा (झारखंड) में आयोजित जूनियर बालिका नेशनल हॉकी प्रतियोगिता के लिए राज्य की हॉकी टीम दानापुर एक्सप्रेस में दुर्ग से सिमडेगा  (झारखंड) के लिए 19 अक्टूबर को रवाना हुई। वहीं 21 से 30 अक्टूबर तक झांसी (उत्तरप्रदेश) में आयोजित सीनियर महिला नेशनल हॉकी प्रतियोगिता के लिए राज्य की सीनियर महिला हॉकी टीम छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में राजनांदगांव से झांसी के लिए 20 अक्टूबर को रवाना हुई।

छग हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त चैम्पियनशिप में चयनित खिलाडिय़ों का चयन राजनंादगांव में आयोजित कोचिंग कैम्प में किया गया है। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 18-18 खिलाडिय़ों का चयन उक्त प्रतियोगिता के लिए किया गया।  राज्य की जूनियर बालिका टीम का पहला मैच 21 अक्टूबर को हॉकी मध्यप्रदेश के साथ खेला जाएगा तथा राज्य की सीनियर महिला हॉकी टीम का पहला मैच मणिपुर हॉकी के साथ खेला जाएगा।

उक्त चैम्पियनशिप में राज्ज्य जूनियर हॉकी टीम में शामिल खिलाडिय़ों में सेवंती पोयम, मेघना साहू, मौलिश वर्मा, अनिशा साहू, हर्षिता, राजेश्वरी सिन्हा, लीना कोसरे, ईशा साहू, आंचल साहू, लक्ष्मी चंदेल, अनिता खुसरो, कुसुम कुमारी महतो, योगेश्वरी यादव, सिमरन, मोनिका तिर्की, अंजली चौबे, शोबिता, अनुराज श्रीवास्तव कोच व जश्री हुमने मैनेजर के रूप में शामिल है। राज्य की सीनियर महिला टीम में शामिल खिलाडिय़ों में भूमिका उपाध्याय, बलविंदर कौर, गीतांजलि निर्मलकर, यु.ज्योति, पूजा सिंग, अनिशा तिर्की, वैशााली आर्य, रूसाली कश्यप, अस्मिन खान, जया ध्रुव, षाषि लकरा, वर्षा सोनकर, लक्ष्मी प्रजापति, खुशबू बड़ा, पुजा यादव, गायत्री शिंदे, दीपा प्रजापति, दिव्या तेपे, राशिद अजीज खान कोच व ऑशा मैनेजर के रूप में शामिल है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news